पीएम नरेंद्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की 5 दिन की यात्रा पर हैं। नाइजीरिया में उनका भव्य स्वागत हुआ और राष्ट्रपति ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने भी 'भारत माता की जय' के नारों से उनका अभिनंदन किया।

वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की 5 दिन की यात्रा पर हैं। रविवार को वह नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। यह नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है। एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वह 17 साल में पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Scroll to load tweet…

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर किया पीएम मोदी का स्वागत

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने मोदी को अबुजा शहर की चाबी भेंट की।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर स्वागत के लिए राष्ट्रपति टीनूबू को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनूबू। कुछ देर पहले नाइजीरिया पहुंचा हूं। गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए।"

Scroll to load tweet…

तिरंगा झंडा लिए प्रवासी भारतीयों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जुटे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा झंडा लिए लोग 'भारत माता की जय' और 'मोदी..मोदी..' के नारे लगा रहे थे। इस संबंध में पीएम ने X पर पोस्ट किया, "नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इतना गर्मजोशी से स्वागत किया जाना दिल को छू लेने वाला है।"

Scroll to load tweet…

नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के लिए निकलने से पहले कहा था, "नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा है। पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में नाइजीरिया हमारा करीबी साझेदार है। इस यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा। मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"