चीन को भारतीय सैनिकों की पेट्रोलिंग पर आपत्ति, पेनगॉन्ग लेक पर दोनों देश के बीच धक्का मुक्की

Published : Sep 12, 2019, 09:48 AM ISTUpdated : Sep 12, 2019, 10:20 AM IST
चीन को भारतीय सैनिकों की पेट्रोलिंग पर आपत्ति, पेनगॉन्ग लेक पर दोनों देश के बीच धक्का मुक्की

सार

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच नोकझोंक की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में पेंगॉन्ग झील के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच बुधवार को पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हो गया। 

नई दिल्ली. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच नोकझोंक की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में पेंगॉन्ग झील के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच बुधवार को पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हो गया। दोनों के भी धक्कामुक्की भी हुई जिसके चलते 'फेसऑफ' की स्थिति बन गई। 

पेट्रोलिंग के दौरान हुई धक्का-मुक्की
दरअसल भारतीय सैनिक पेनगॉन्ग लेक के उत्तरी हिस्से में पेट्रोलिंग पर निकले थे, जिसका चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने विरोध किया। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि हमारे जवान भारतीय सीमा में थे। इसलिए चीन की आपत्ति के बाद भी वहां डटे रहे। दोनों देशों के ब्रिगेडियर लेवल की बातचीत के बाद देर शाम मामला सुलझ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद दोनों पक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में सैनिकों की संख्या बढ़ा दी।

पहले भी हो चुका विवाद 
जहां यह घटना हुई उसका एक तिहाई हिस्सा चीन के कब्जे में है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर इसी जगह के आसपास भारतीय और चीनी सैनिकों में जमकर हाथापाई हुई थी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय जवानों का सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ। भारत और चीन के बीच 3,448 किलोमीटर लंबी सीमा पर कई साल पुराना विवाद है, जो दुनिया की नौवीं सबसे लंबी सीमा है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है जबकि भारत अक्साई चीन पर अपना दावा करता है। जिसको लेकर 1962 में दोनों देशों के बीच युद्ध भी हो चुका है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

₹100 में 50 लीटर पेट्रोल! दिल्ली-मुंबई से 50 गुना सस्ता, जानें कहां
मिडिल ईस्ट में जंग, Russia की बढ़ी कमाई… तेल बेचकर बना रहा अरबों का मुनाफा