एक महीने में दूसरी बार चीनी सीमा में घुसे अमेरिकी विमान, खौफ में आए चीन ने कहा- कुछ भी हो सकता था

अमेरिका और चीन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब चीन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के 2 एडवांस जासूसी विमानों ने पिछले दिनों उसकी सीमा में घुसकर मिलिट्री ड्रिल रिकॉर्ड की है। घटना उत्तरी चीन में हुई। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2020 10:01 AM IST / Updated: Aug 26 2020, 03:47 PM IST

बीजिंग. अमेरिका और चीन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब चीन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के 2 एडवांस जासूसी विमानों ने पिछले दिनों उसकी सीमा में घुसकर मिलिट्री ड्रिल रिकॉर्ड की है। घटना उत्तरी चीन में हुई। इससे पहले जुलाई में अमेरिका के एक जासूसी और एक फाइटर जेट ने चीन के झेजियांग और फुजियान तक उड़ान भरी थी। 

अमेरिका के विमान उत्तरी चीन में किस जगह थे, यह जानकारी नहीं दी गई। वहीं, अमेरिका ने भी चीन के आरोपों का खंडन नहीं किया। हालांकि, अमेरिका ने कहा, उसने कोई नियम नहीं तोड़ा। 

Latest Videos

 सेना के अभ्यास की जासूसी करने का लगा आरोप
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु क्विन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नेवी के दो यू-2 एयरक्राफ्ट ने उत्तरी इलाके में हमारी सेना के अभ्यास की जासूसी की। इससे हमारी ट्रेनिंग पर असर हुआ। चीन ने इसे दोनों देशों के बीच किए गए समझौते का उल्लंघन बताया। चीनी मीडिया ने कहा, अमेरिका की यह हरकत बेहद खतरनाक थी। अगर अमेरिका चीन के इलाके में घुसेगा तो दोनों देशों में सैन्य झड़प हो सकती थी। 
 
हमने अपनी हद में यहकर काम किया
अमेरिका ने कहा, हमने अपनी हद में रहकर काम किया। किसी नियम को नहीं तोड़ा। हिंद महासागर में हमारे ऑपरेशन पहले भी होते थे और आगे भी होते रहेंगे। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के विमान 2 घंटे तक चीन में मंडराते रहे। पूरा अभ्यास कैप्चर किया। इसके बाद विमान लौट भी आए। लेकिन चीन की सेना को भनक तक नहीं लगी। बाद में उन्हें इमेजरी के जरिए घटना की जानकारी हुई। 

70 हजार फीट ऊंचाई से रख सकते हैं नजर
अमेरिका के यू-2 जासूसी विमान काफी पुराने हैं। हालांकि, इन्हें अपग्रेड किया जाता रहा है। ये विमान 70 हजार फीट की ऊंचाई से भी दुश्मन की हरकत पर नजर रख सकते हैं। फोटो खींच सकते हैं। इन्हें एंटी मिसाइलें भी छू नहीं सकती।  

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
तलाक की जिद पर अड़ी पढ़ी-लिखी महिला और CJI का आंखे खोल देने वाला ज्ञान
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
गोली लगने के बाद आया अभिनेता गोविंदा का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा...