ऐतिहासिक नोट्रेडम इस बार नहीं मनाया जा रहा क्रिसमस, आग की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था चर्च

Published : Dec 25, 2019, 12:37 PM IST
ऐतिहासिक नोट्रेडम इस बार नहीं मनाया जा रहा क्रिसमस, आग की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था चर्च

सार

पेरिस में स्थित यह चर्च भीषण आग के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था इस बार प्रार्थना लौवरे संग्रहालय के बगल में स्थित गोथिक चर्च में आयोजित की जा रही है

पेरिस: फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रेडम चर्च में इस बार क्रिसमस का पर्व नहीं मनाया जा रहा है। पेरिस में स्थित यह चर्च भीषण आग के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बार प्रार्थना लौवरे संग्रहालय के बगल में स्थित गोथिक चर्च में आयोजित की जा रही है।

इस साल अप्रैल में भीषण आग के कारण चर्च के ऊपरी हिस्से को बहुत नुकसान पहुंचा था और इसके मरम्मत के काम में कई साल लग जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि चर्च का ढांचा बहुत कमजोर हो चुका है ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही मलबे से भी यहां आने वालों को खतरा है ।

1163 में पड़ी नोट्रेडेम चर्च की बुनियाद 

क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन होने वाली प्रार्थना सेंट जेरमेन ऑक्सोरियस चर्च में की जा रही है। नोट्रेडम चर्च जैसा ही लकड़ी से बना एक छोटा चर्च वहां पर बनाया गया है। चर्च के अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस की क्रांति के दौरान राजशाही को उखाड़ फेंका गया था और नोट्रेडेम में भी धार्मिक गतिविधियां रोक दी गयी थी। लेकिन, 1803 में नेपोलियन के शासनकाल में धार्मिक गतिविधियां फिर शुरू हुई ।

नोट्रेडेम चर्च की बुनियाद वर्ष 1163 में ही पड़ी थी। यह चर्च पेरिस के सबसे लोकप्रिय स्‍थलों में से एक है। हर साल इसे देखने के लिए दुनिया भर से करोड़ों सैलानी आते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं Nithya Raman? भारत में जन्मीं लड़की, जिसने अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर की मेयर बन रचा इतिहास
US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा