OMG: इस देश में ब्रांडेड टीवी से भी महंगा बिक रहा कंडोम का पैकेट

साधारणतया एक कंडोम (Condom) की कीमत पानी की एक बोतल के बराबर होती है। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी जहां कंडोम का एक पैकेट बढ़िया ब्रांड की टीवी (Branded TV) की कीमत के बराबर मिल रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 13, 2022 11:28 AM IST / Updated: Jun 13 2022, 05:05 PM IST

कराकास. वेनेजुएला एक ऐसा देश है जहां साधारण कंडोम की कीमत उस उंचाई पर पहुंच गई है, जिसमें आप किसी भी प्रतिष्ठित ब्रांड का टेलीविजन खरीद सकते हैं। वेनेजुएला में एक स्टोर पर कंडोम का एक पैकेट 60,000 रुपये में बिक रहा है. जबकि इस कीमत में कई शानदार चीजें भी आप खरीद सकते हैं। 

कई देशों में गर्भपात पर प्रतिबंध है जिसकी वजह से सरकारें मुफ्त में कंडोम की आपूर्ति करती हैं। भारत में भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कंडोम मिलता है जबकि दुकान से भी खरीदा जाए तो कीमत पाकेट फ्रेंडली है। हालांकि, हाल ही में वेनेजुएला में कंडोम की कीमत ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। पता चला है कि उस देश में कंडोम के एक पैकेट की कीमत अब करीब 60,000 रुपये है।

Latest Videos

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट
सुनने में यह अजीब जरूर लग रहा होगा कि एक पैकेट कंडोम की कीमत 60 हजार रुपये भी हो सकती है। वेनेजुएला में कंडोम के काफी महंगे ब्रांड भी मौजूद हैं। लेकिन कीमत 60 हजार प्रति पैकेट सुनकर आश्चर्य जरूर होता है कि इतना महंगा क्यों है। हालांकि वेनेजुएला में कंडोम की कीमत ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार इस देश में कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। इस समय यह लैटिन अमेरिकी देश इसी वजह से देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वेनेजुएला में गर्भपात पर बैन
जानकारी के अनुसार वेनेजुएला में गर्भपात प्रतिबंधित है। अगर उस देश में कोई ऐसा करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा देने का कानून है। संयुक्त राष्ट्र की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2015 के अनुसार वेनेजुएला में किशोर गर्भावस्था के मामलों की संख्या सबसे अधिक है। वेनेजुएला इस मामले में अग्रणी लैटिन अमेरिकी देशों में से एक है। वेनेजुएला जैसे देशों में जहां किशोरी गर्भावस्था का स्तर सबसे अधिक है और गर्भपात पर भी प्रतिबंध है, फिर भी कंडोम की कीमत स्तर से अधिक हो गई है। नतीजतन उस देश के आम लोगों के सामने समस्या बढ़ गई है। हालांकि वेनेजुएलाक की सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह है दुनिया का सबसे महंगा कंडोम
वेनेजुएला में 60 हजार रुपये पैकेट कंडोम की कीमत के बीच हम आपको दुनिया के सबसे महंगे व पुरान कंडोम के बारे में भी बता रहे हैं। दरअसल इस कंडोम की कीमत में आप एक आईफोन आसानी से खरीद सकते हैं। दरअससल, यह कंडोम आज से लगभग 200 साल पुराना है और यह कंडोम स्पेन के एक शहर में बंद बक्से में मिला था। इस कंडोम को एन्सडर्म नाम के व्यक्ति ने लगभग 42,500 रुपये में खरीदा था। इसके बाद से ही इसे दुनिया के सबसे महंगे कंडोम का दर्जा मिला।

जानें दुनिया के 10 देशों में कंडोम की कीमत
1. भारत में कंडोम की कीमत 5 से 15 रुपये के बीच है।
2. पाकिस्तान में 3 पीस वाले कंडोम की कीमत 50 से 150 पाकिस्तानी रुपये के बीच है।
3. चीन में एक कंडोम की कीमत भारतीय रुपये में 6 से 240 रुपये के बीच है।
4. अमेरिका में 3 पीस वाले कंडोम की कीमत करीब 76 रुपये है।
5. आस्ट्रेलिया में एक कंडोम की कीमत 38 से 153 रुपये के बीच है।
6. ब्रिटेन में एक कंडोम की कीमत 99 से 199 रुपये के बीच है।
7. जर्मनी में एक कंडोम की कीमत 1 रुपये से भी कम है।
8. जापान में एक कंडोम की कीमत करीब 65 रुपये है।
9. थाईलैंड में एक कंडोम की कीमत करीब 36 रुपये है। 
10. यूएई में एक कंडोम की कीमत लगभग 96 रुपये के बराबर है।

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड टूर पर है हमारा बजाज, दुल्हन से सजे 2000 मॉडल चेतक को देखकर अबू धाबी के लोग जैसे फिदा हो गए
 

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts