चीन की महिला जेलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 7 गार्ड में भी वायरस की पुष्टि

Published : Feb 21, 2020, 09:14 PM IST
चीन की महिला जेलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 7 गार्ड में भी वायरस की पुष्टि

सार

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी शेडोंग प्रांत की रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इस संबंध में शेडोंग के न्याय विभाग के प्रमुख शी वेइजुन और सात अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। एक अन्य जेल से 34 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है।

बीजिंग. चीन की जेलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हुबेई प्रांत ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को उसकी जेलों में कोरोना वायरस के 271 मामलों का पता चला।

 महिला जेल से सामने आए अधिकतर मामले 

न्याय मंत्रालय में जेल प्रशासन निदेशक ही पिंग ने संवाददाताओं को बताया कि अधिकतर मामले हुबेई की राजधानी वुहान की महिला जेल में सामने आए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय अखबार हुबेई डेली के अनुसार वुहान महिला जेल वार्डन को वायरस के प्रकोप को रोकने में विफल रहने के कारण हटा दिया गया है।

वायरस से 7 गार्ड भी संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी शेडोंग प्रांत की रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इस संबंध में शेडोंग के न्याय विभाग के प्रमुख शी वेइजुन और सात अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। एक अन्य जेल से 34 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है।

एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि कोरोना वायरस के कारण जेलों में किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आसमान से दिखी नेपाल की तबाही! Before-After वीडियो में ग्यिरोंग पोर्ट का बदला नक्शा देखिए
नेपाल में बाढ़, बिहार में क्यों बढ़ जाती है टेंशन? हिमालय की इन नदियों में छिपा है पूरा राज