दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.36 लाख लोगों की मौत, अमेरिका में 28 हजार की गई जान, इटली और स्पेन को राहत

Published : Apr 16, 2020, 08:42 AM ISTUpdated : Apr 16, 2020, 05:51 PM IST
दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.36 लाख लोगों की मौत, अमेरिका में 28 हजार की गई जान, इटली और स्पेन को राहत

सार

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 20 लाख 83 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अब तक एक लाख 34 हजार 616 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 28 हजार 554 जान गई है। वहीं, इटली में पिछले 24 घंटे में 2672 नए मरीज सामने आए हैं।

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख 83 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अब तक एक लाख 34 हजार 616 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि कोरोना के संक्रमण से 5 लाख 10 हजार 341 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 28 हजार 529 जान गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन पर फिर भड़के।

जी-20 का कोरोना पीड़ित गरीब देशों की मदद का फैसला सराहनीय: विश्व बैंक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना से पीड़ित दुनिया के गरीब देशों के लिए अस्थायी ऋण प्रदान करने के जी-20 समूह के फैसले का स्वागत किया है। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मैलाग और आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टीना जॉर्जिवा ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा, “यह एक शक्तिशाली, तेजी से काम करने वाली पहल, दुनिया के गरीब देशो के लाखों लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगी।” उन्होंने कहा, “हम इस ऋण पहल का समर्थन करते हैं। हम गरीब देशों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अपडेट्सः 

- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वैक्सीन ही एक ऐसी चीज है जो स्थिति सामान्य कर सकती है। इसका वैक्सीन साल के अंत तक विकसित किए जाने की उम्मीद है।

- अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि 2022 तक सोशल डिस्टेंसिंग बनी रह सकती है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहेगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कदम कुछ सालों तक रुक-रुक कर लगाना पड़ सकता है। महामारी का वैक्सीन न होने की वजह से इसका प्रसार बढ़ता रहेगा। हार्वर्ड एटी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसर्चर्स ने ये जानकारी दी है।

-दक्षिण कोरिया में 22 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10 हजार 613 केस हो गए हैं। अब तक 7,757 लोग ठीक हो चुके हैं।

-जापान में 488 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। यहां अअब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 12 मामले डायमंड प्रिंसेज शिप के हैं।

अमेरिका में 1 दिन में 30 हजार नए मरीज 

कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका की हालत खराब होती जा रही है। यहां 24 घंटे में 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 44 हजार 89 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्ययूॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है। 

कनाडा में जारी रहेगा लॉकडाउन, अब तक 1 हजार मौतें 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा- अगर हम लॉकडाउन जल्दी खोलते हैं तो जो भी हम अभी कर रहे हैं, वह नहीं हो पाएगा। कनाडा में अब तक 28 हजार 379 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 1,010 मौत हो चुकी है। यहां अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में कम मौतें हुई हैं। लेकिन, ट्रूडो ने कहा कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि यहां से प्रतिबंध जल्दी हटा दिए जाएं। कम से कम 1 मई तक तो बिल्कुल नहीं।

इटली में 21 हजार के पार हुआ मौत का आंकड़ा 

कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे इटली में मौत का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 38 हजार से अधिक लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। इटली में पिछले 24 घंटे में 2672 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 578 लोगों ने दम तोड़ा है। 

स्पेन का बुरा हाल, 24 घंटे में 6500 मरीज 

कोरोना वायरस के कारण स्पेन का हाल बुरा होता जा रहा है। यहां 24 घंटे में 6500 से अधिक पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 557 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के संक्रमण से यहां अब तक 18 हजार 812 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार के पार पहुंच गया है। स्पेन में आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि यहां लोगों को छोटी दुकानें, मरम्मत की दुकानें आदि खोलने की इजाजत दी गई है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें
Iran Supreme Leader Death Confirmed: अयातुल्ला अली खामेनेई ‘शहीद’ घोषित, US-Israel हमले के बाद जंग तेज