दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.28 लाख लोगों की मौत; ब्रिटेन में 24 घंटे में 801 की जान गई, आंकड़ा 13000 के पार

Published : Apr 15, 2020, 09:20 AM ISTUpdated : Apr 15, 2020, 07:17 PM IST
दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.28 लाख लोगों की मौत; ब्रिटेन में 24 घंटे में 801 की जान गई, आंकड़ा 13000 के पार

सार

दुनिया के 210 देशों में कोराना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। दुनिया भर में अब तक 19 लाख 99 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक लाख 26 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 2 हजार 407 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद देश में मौत का आंकड़ा 26 हजार के पार हो गया है।

वॉशिंगटन. दुनिया के 210 देशों में कोराना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। दुनिया भर में अब तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक लाख 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमित चार लाख 78 हजार 932 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 2 हजार 407 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद देश में मौत का आंकड़ा 26 हजार के पार हो गया है। वहीं, स्पेन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 74 के पार पहुंच गया है। साथ ही अब तक 18 हजार 255 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इटली में मौत का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। उधर, ब्रिटेन में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 803 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में 24 घंटे में 26 हजार नए मरीज 

कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे अमेरिका में अभी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 26 हजार नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि इतने ही समय में 2407 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को यहां 1535 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की फंडिंग रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन ने बुनियादी स्तर पर काम किया होता तो दुनियाभर में कम जान जाती। ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘आज मैं अपने प्रशासन को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं। कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना चार से पांच हजार डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।’’

अमेरिका की नौसेना ने कहा- उसके शिप मर्सी अस्पताल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नौसेना ने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आने वले लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। सेना ने कहा, “इसके कारण शिप पर होने वाले मरीजों के इलाज पर असर नहीं पड़ेगा।”

इटली में मौत का आंकड़ा 21 हजार के पार 

कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए इटली को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन पिछले दो दिनों में मौते के आंकड़ों में हुई थोड़ी वृद्धि ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। यहां 24 घंटे में 602 लोगों की जान गई है। जबकि सोमवार को 566 और रविवार को 431 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा था। देश में अब तक 21 हजार 67 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं यहां एक लाख 62 हजार 488 लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील में रियो डी जनेरिया के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव

ब्राजील के रियो डी जनेरिया प्रांत के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अब वह सेल्फ आइसोलेशन में काम करेंगे। विल्सन ने मंगलवार को ट्वीट किया, “शुक्रवार को कमजोरी महसूस होने पर मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। आज जांच के नतीजे आ गए हैं और यह पॉजिटिव है।” ब्राजील में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार 684 मरीज हैं। जबकि अब तक 1552 लोगों का मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 422 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 20 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है। 

स्पेन में 18 हजार से अधिक लोगों ने गंवाई जान 

स्पेन में संक्रमण का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 18 हजार 255 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1 लाख 74 हजार से अधिक मरीज संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत भरी बात ये है कि यहां अब तक 67 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं। स्पेन में शनिवार के बाद मंगलवार को मौत का आंकड़ा कम हुआ है। यहां मंगलवार को 499 मरीजों ने दम तोड़ा है। जबकि सोमवार को 547 मरीजों ने दम तोड़ा था। वहीं, रविवार को 603 मरीजों की मौत हुई थी। इन सब के इतर पिछले 24 घंटे में 3961 नए केस सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 3961 नए मरीज सामने आए हैं।  

फ्रांस में अब तक 15 हजार मौतें 

कोरोना का प्रकोप फ्रांस में भी बढ़ता जा रहा है। फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 43 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए फ्रांस में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Khamenei Death Photo: मलबे में दबे अयातुल्ला अली खामेनेई के शव की तस्वीर वायरल
Ali Khamenei India Connection: ईरान के सुप्रीम लीडर का यूपी के इस जिले से है खास कनेक्शन!