दुनिया में कोरोनाः अब तक 2.65 लाख मौतें, ब्राजील में 24 घंटे में 10 हजार नए केस, स्पेन में 24 मई तक इमरजेंसी

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 2 लाख 65 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लाख 43 हजार 524 लोग संक्रमित हैं। वहीं, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि अमेरिका में 24 घंटे में 2073 लोगों की जान गई और 25 हजार 459 केस मिले।

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2020 6:47 AM IST / Updated: May 07 2020, 05:32 PM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 2 लाख 65 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लाख 43 हजार 524 लोग संक्रमित हैं। हालांकि अब तक 13 लाख 14 हजार 586 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 2073 लोगों की जान गई और 25 हजार 459 केस मिले। यहां मृतकों की संख्या 75 हजार के करीब हो गई है। वहीं, 12 लाख 63 हजार से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। 

कोरोना अपडेट्स- 

अमेरिका: न्यूयॉर्क में एक दिन में 232 जान गई

अमेरिका में कोरोना के संक्रमण से अब तक 74 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 12 लाख 63 हजार 243 लोग संक्रमित हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2073 लोगों की जान गई है। इन सब के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने बुधवार को बताया कि राज्य में एक दिन में 232 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें 207 की मौत हॉस्पिटल में और 24 की नर्सिंग होम में हुई है। अब यहां संक्रमण और मौतों में कमी आ रही है।

ट्रंप ने फिर चीन पर साधा निशाना 

ट्रम्प ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की तुलना पर्ल हार्बर पर हुए हमले से की। उन्होंने कहा कि यह अब तक देश पर हुआ सबसे बुरा हमला है। अगर चीन समय रहते कदम उठा लेता तो यह महामारी पूरी दुनिया को अपने चपेट में नहीं लेती। 7 दिसंबर 1941 को हुए इस हमले में करीब ढाई हजार अमेरिकियों की जान गई थी।

ब्रिटेन में एक दिन में 649 मौतें

ब्रिटेन में में संक्रमितों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। साथ ही 30 हजार 76 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक दिन में 649 लोगों की मौत हुई है और करीब पाांच हजार नए केस मिले हैं। देश में सोमवार से प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। पीएम बोरिस जॉनसन ने संक्रमण से ठीक होने के बाद पहली बार संसद में कहा कि हर व्यक्ति की मौत त्रासदीपूर्ण है। 

इटली को कोरोना से मिली राहत 

इटली में 24 घंटे के दौरान 369 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कहा कि छह मई तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 14 हजार 457 हो गई है। इटली यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 29 हजार 684 लोगों की मौत हो चुकी है। 

स्पेन में 23 मई तक बढ़ा आपातकाल 

स्पेन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 2 लाख 56 हजार 855 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अब तक 26 हजार 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 244 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि 3 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की सरकार ने 24 मई तक देश में इमरजेंसी बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी थी। बच्चों को भी घर से बाहर खेलने की अनुमति दी गई थी। 

Share this article
click me!