दुनिया में कोरोनाः अब तक 37.47 लाख केस, 2.58 लाख मौतें; नेपाल में सिर्फ 82 केस, 18 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

दुनिया भर में अब तक 37 लाख 47 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 2 लाख 58 हजार 962 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 29,315 मौतों के बाद अब ब्रिटेन महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा 29 हजार 427 लोगों की जान जा चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : May 6, 2020 3:34 AM IST / Updated: May 06 2020, 04:52 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया के 195 से अधिक देश कोरोना के संक्रमण से प्रभावित है। दुनिया भर में अब तक 37 लाख 47 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 2 लाख 58 हजार 962 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 12 लाख 50 हजार 602 लोग ठीक हो चुके हैं। यूरोप में इटली में 29,315 मौतों के बाद अब ब्रिटेन महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा 29 हजार 427 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 2333 लोगों ने दम तोड़ा है। 

कोरोना अपडेट्स-

- नेपाल कैबिनेट ने देश में 18 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। यहां अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

- ईरान में संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब हो गई है। जबकि 6340 लोगों की मौत हो चुकी है।

- रूस में लगातार चौथे दिन 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। मंगलवार को 10,559 केस मिले।

ब्रिटेन में 24 घंटे में 693 मौतें

इटली के बाद ब्रिटेन कोरोना का नया केंद्र बनता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 693 लोगों की मौत हुई है और 4406 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 94 हजार 990 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 29 हजार 427 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका में 1 दिन में 2333 लोगों की मौत 

कोरोना के कहर से अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 12 लाख 38 हजार 52 हो गई है। जबकि अब तक 72 हजार 284 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 2333 लोगों ने दम तोड़ा है। अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में अब तक 25 हजार 204 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तीन लाख 30 हजार 139 संक्रमित हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को देर रात जारी किए गए आंकड़ों में नर्सिंग होम में 1,600 से ज्यादा ऐसी मौतों का पता चला, जिसकी जानकारी नहीं थी। 3 मई के आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग होम में 4813 लोगों की जान गई है। नए डेटा में नर्सिंग होम के उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत अस्पताल में हुई है।

रूस में एक दिन में 10 हजार नए मरीज

कोरोना का संक्रमण रूस में तेजी से पांव पसार रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में10 हजार 102 केस सामने आए हैं। इससे पहले यहां 10 हजार 438 मरीज मिले थे। जबकि रविवार को 10 हजार 279 लोग पॉजिटिव मिले थे। यहां अब तक 1537 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 929 हो गई है। 

इटली में 29 से अधिक मौतें, 2 लाख से अधिक संक्रमित 

इटली में मरने वालों की संख्या 29,315 हो गई है। यहां अब तक 2 लाख 13 हजार 13 संक्रमित हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे में 236 लोगों की मौत हुई है। सोमवार के 195 जान गई थी। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया गया था। इसके बाद कुछ दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। 

स्पेन में 2 लाख 50 हजार मरीज, लॉकडाउन में रियायत

कोरोना के संक्रमण से स्पेन में अबतक 25 हजार 613 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अबतक 2 लाख 50 हजार 561 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। हालांकि राहत की बात है कि 1 लाख 54 हजार 718 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, सरकार ने लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी है। 

Share this article
click me!