इस देश में लॉकडाउन तोड़ना पड़ा महंगा, पुलिस ने बिछा दी लाशें; 18 को गोलियों से भूना

Published : Apr 17, 2020, 10:13 AM IST
इस देश में लॉकडाउन तोड़ना पड़ा महंगा, पुलिस ने बिछा दी लाशें; 18 को गोलियों से भूना

सार

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में है। कई देशों में लॉकडाउन तोड़ने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसा ही कुछ नाईजीरिया में देखने को मिला। लेकिन यहां लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों पर फायरिंग कर दी। 

अबुजा. कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में है। अब तक 1.4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के इलाज के लिए अभी तक कोई दवा नहीं मिल पाई है। ऐसे में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को ही कारगार माना जा रहा है। इसी के चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि, इसके बावजूद कई देशों में इसे तोड़ने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसा ही कुछ नाईजीरिया में देखने को मिला। लेकिन यहां लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों पर फायरिंग कर दी। 

नाईजीरिया में लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसाईं। इससे 18 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या यहां कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा है। नाईजीरिया में महामारी से 13 लोगों की मौत हुई है। 

मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहे सुरक्षाबल
नाईजीरिया में लॉकडाउन में लोगों पर बर्बरता के मामले सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया के 36 में से 24 राज्यों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं। यहां अब तक 105 शिकायतें मिली हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। 

 नाइजीरिया में कोरोना
दुनिया के अन्य देशों की तरह नाइजीरिया भी कोरोना की चपेट में है। यहां अब तक 407 मामले सामने आए हैं। कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यहां 30 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump Iran Ceasefire: NATO समिट में क्यों भड़के ट्रंप? ईरान से सीज़फायर खत्म करने का ऐलान
बिना बताए आपका चेहरा होगा AI से क्लोन? Meta के नए Muse Image का खौफनाक सच, ऐसे बचाएं अपनी प्राइवेसी