कोरोना के कहर के बीच दुनिया पहला चुनाव, द. कोरिया में 163 सीटों पर मून जे की जीत, दोबारा बनेंगे प्रेसिडेंट

Published : Apr 16, 2020, 05:08 PM IST
कोरोना के कहर के बीच दुनिया पहला चुनाव, द. कोरिया में 163 सीटों पर मून जे की जीत, दोबारा बनेंगे प्रेसिडेंट

सार

दक्षिण कोरिया में बुधवार को हुए संसदीय चुनावों  में राष्ट्रपति मून जे इन ने जीत हासिल कर ली है। 300 सीट वाली दक्षिण कोरिया की संसद में मून जे इन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 163 सीट हासिल की हैं। साथ ही उनकी सहयोगी ‘प्लेटफार्म पार्टी’ को 17 सीटें मिली हैं।

सियोल. कोरोना वायरस से दुनिया भर का बुरा हाल है। दुनिया भर में अब तक 20 लाख 94 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच दक्षिण कोरिया में बुधवार को हुए संसदीय चुनावों  में राष्ट्रपति मून जे इन ने जीत हासिल कर ली है। 300 सीट वाली दक्षिण कोरिया की संसद में मून जे इन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 163 सीट हासिल की हैं। साथ ही उनकी सहयोगी ‘प्लेटफार्म पार्टी’ को 17 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही सत्ताधारी डेमोक्रेटिक गठबंधन को 300 सीट में से180 सीटें हासिल हुई हैं। 

संसदीय चुनाव में विपक्षी दल यूनाइटेड फ्यूचर पार्टी के गठबंधन को 103 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में करीब 35 पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे, मगर असल टक्कर लेफ्ट झुकाव वाली डेमोक्रेटिक पार्टी और कंजर्वेटिव विपक्ष, यूनाइटेड फ्यूचर पार्टी के बीच ही देखने को मिली। 

1992 के पहली बार पड़े सबसे अधिक 62.6 फीसदी वोट 

बुधवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड 62.6 फीसदी वोट पड़े, जो 28 साल में सर्वाधिक है। 1 करोड़ 18 लाख लोगों ने चरण में मतदान किया था। 1992 के चुनाव के बाद हुए मतदान का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। देशभर में बनाए गए करीब 14 हजार मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली थीं।  कतार में 1-1 मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए निशान बनाए गए थे। जिसके बाद लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। 

मून जे की रणनीतियों ने दिलाई जीत 

इन चुनावों को राष्ट्रपति मून जे इन के आधे कार्यकाल और कोरोना से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। न्यूज एजेंसी योंहाप ने बताया कि कोरोना वायरस पर सरकार की बेहतर रणनीति, ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग और ट्रेसिंग ने मून जे इन की लोकप्रियता को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। 

इसके साथ ही उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू करवाने में मून जे इन की भूमिका भी काम आई। मून जे इन की वजह से ही उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू हुई। हालांकि, अभी इस बातचीत के बहुत ज्यादा सकारात्मक परिणाम नहीं सामने आए हैं। 

दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे मून जे इन
मून जे इन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तथा ‘डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया’ के नेता हैं। उन्होने 10 मई, 2017 को दक्षिण कोरिया के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। दरअसल, इस पद पर उन्होंने पार्क ग्युन हे का स्थान लिया था, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग द्वारा पद से हटा दिया गया था।

वोटरों का कराया गया टेस्ट 

मतदान के लिए कतार में खड़े होने से पहले वोटरों के तापमान की जांच की गई। 37.5°  सेल्सियस से ज्यादा होने पर उनसे अलग कक्ष में वोटिंग कराई गई। साथ ही कोरोना टेस्ट भी कराया गया। दक्षिण कोरिया में अब तक 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 229 लोगों की मौत हो चुकी है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ayatollah Khamenei: कैसे एक साधारण धार्मिक परिवार का बेटा बन गया ईरान का सुप्रीम लीडर? 10 दुर्लभ तस्वीरें
Iran Supreme Leader Death Confirmed: अयातुल्ला अली खामेनेई ‘शहीद’ घोषित, US-Israel हमले के बाद जंग तेज