दुनिया में कोरोनाः अब तक 34.17 लाख केस, रूस में एक दिन में 9500 नए मरीज, बेल्जियम में अबतक 8 हजार मौतें

Published : May 02, 2020, 09:52 AM ISTUpdated : May 02, 2020, 07:10 PM IST
दुनिया में कोरोनाः अब तक 34.17 लाख केस, रूस में एक दिन में 9500 नए मरीज, बेल्जियम में अबतक 8 हजार मौतें

सार

दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 लाख 24 हजार 38 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 40 हजार 381 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कहर से अमेरिका का बुरा हाल है। यहां पिछले 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। वहीं, चीन पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की बात कही है। 

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 लाख 24 हजार 38 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 40 हजार 381 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 10 लाख 81 हजार 639 लोगों कोरोना के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण के कहर से अमेरिका का बुरा हाल है। यहां पिछले 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है।

रूस में एक दिन में 9500 नए मरीज

रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को देश में 9500 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार 54 हो गई है। वहीं अब तक 1222 लोगों की जान जा चुकी है। मास्को देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां एक दिन में पांच हजार केस मिले।

चीन पर टैरिफ बढ़ाने के मूड में अमेरिका 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के मामले में चीन ने जो लापरवाही की है उसके बाद चीन के सामने बढ़े हुए टैरिफ (अतिरिक्त टैक्स) झेलने का ही एकमात्र रास्ता बच जाता है। ट्रंप ने शुक्रवार को उस सवाल के जवाब में यह बात कही है जिसमें चीन पर दंडस्वरूप टैरिफ बढ़ाने की बात कही जा रही थी। ट्रंप ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह एक विकल्प है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमलोग देख रहे हैं कि आगे क्या होने जा रहा है। चीन के नजरिए से बहुत कुछ हो रहा है। जो कुछ हुआ है निश्चय ही उससे हमलोग खुश नहीं हैं। सभी 182 देशों के लिए यह बुरा दौर है।'

अमेरिका में 24 घंटे में 1883 मौतें

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख 32 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 65 हजार 783 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का इकलौता देश है जहां तीन देशों में 24 हजार से अधिक मौतें के बराबर यहां अकेले उतनी मौतें हुई हैं। अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे।

स्पेन में अब तक 24 हजार से अधिक मौतें 

कोरोना के कहर से स्पेन का भी हाल बुरा है। यहां अब तक 25 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 2 लाख 45 हजार 567 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्पेन में अब तक 1 लाख 46 हजार 233 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  यहां पिछले 24 घंटे में 3648 नए केस सामने आए हैं। जबकि 281 लोगों की जान गई है। 

इटली में 24 घंटे में 1965 नए केस 

इटली में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1965 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 7 हजार 428 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 269 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद यहां अब तक 28 हजार 236 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वेनेजुएला में संक्रमण के 335 मामले

वेनेजुएला में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 335 हो गई है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को बताया कि 148 रोगी स्वस्थ हो गए हैं जबकि 10 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। एक दिन पहले भी वेनेजुएला के अधिकारियों ने कोरोना के दो नए मामले दर्ज किए थे।

ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या पहुंची 27 हजार के पार 

ब्रिटेन में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 27 हजार 510 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 1 लाख 77 हजार 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 6201 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 739 लोगों ने दम तोड़ा है। 

फ्रांस में 24 घंटे में 218 मौतें 

फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फ्रांस दुनिया का चौथा पांचवा देश है जहां 24 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 24 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 1 लाख 67 हजार 346 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 168 नए केस सामने आए हैं। जबकि 218 लोगों ने दम तोड़ा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

400 Flights Cancelled: सैंडी की याद दिलाने वाला तूफान! 110 KMPH हवाओं ने अमेरिका के पूर्वोत्तर को झकझोरा
SpaceX Starship: एलन मस्क के रॉकेट की 14वीं उड़ान आज, पहली बार जाएगा ऑर्बिट में