दुनिया में कोरोनाः अब तक 28 लाख 46 हजार संक्रमित, 1.97 लाख मौतें,US में 24 घंटे में 1959 ने तोड़ा दम

Published : Apr 25, 2020, 11:35 AM ISTUpdated : Apr 25, 2020, 05:54 PM IST
दुनिया में कोरोनाः अब तक 28 लाख 46 हजार संक्रमित, 1.97 लाख मौतें,US में 24 घंटे में 1959 ने तोड़ा दम

सार

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 28 लाख 46 हजार 576 लोग संक्रमित हैं। जबकि एक लाख 97 हजार 859 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख 11 हजार 783 मरीज ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं।

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 28 लाख 46 हजार 576 लोग संक्रमित हैं। जबकि एक लाख 97 हजार 859 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख 11 हजार 783 मरीजों ठीक हो चुके हैं। महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए पाकिस्तान में 9 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां अब तक संक्रमण के 11 हजार 940 मामले मिल चुके हैं, जबकि 253 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका का कोरोना के संक्रमण से बुरा हाल है। यहां अब तक 52 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सबसे कम मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं। यहां अब तक 52 हजार 217 की जान जा चुकी है। हालांकि, जॉनहॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को 1258 जान गई हैं, जो तीन हफ्ते में मौतों का सबसे कम आंकड़ा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को 422 लोगों की जान गई है। 31 मार्च के बाद पहली बार राज्य में मौतों का आंकड़ा इतना कम रहा। अमेरिका में अब तक 9 लाख 25 हजार संक्रमण के केस आ चुके हैं। जबकि 52 हजार 193 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 1 लाख 10 हजार 432 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

फ्रांस में 22 हजार मौतें 

फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 22 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 59 हजार से अधिक है। फ्रांस में अब तक 22 हजार 245 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इटली में 37 दिन में पहली बार संक्रमण में कमी

इटली में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीबीसी के मुताबिक, यहां पांच हफ्ते में पहली बार एक दिन में सबसे कम मौतें हुई हैं। इटली के डॉक्टर संघ ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक 150 डॉक्टर्स की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में 10% स्वास्थ्यकर्मी बीमार हैं। यहां अब तक करीब 25 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1 लाख 93 हजार संक्रमित हैं।

सिंगापुर में 12 हजार केस 

सिंगापुर में संक्रमण के 12 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं। यहां शुक्रवार को 897 केस मिले हैं। इस हफ्ते पहली बार संक्रमण का मामला 1000 से कम रहा। देश में माइग्रेंट वर्कर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 14 लाख विदेशी मजदूर रहते हैं। यहां ज्यादातर दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के मजदूर रहते हैं। सिंगापुर में कोरोना के संक्रमण से अबतक 12 लोगों की मौत हुई है। 

रूस में 615 लोगों की मौत 

रूस में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 68,622 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 615 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के मरमंस्क स्थित रिस्पॉन्स केंद्र के मुताबिक, 24 अप्रैल को मरमंस्क क्षेत्र में 193 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस क्षेत्र में कुल केस 856 है और चार लोगों की मौत हो गई है। 

ब्राजील में एक दिन 3735 नए केस 

ब्राजील में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 3,503 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,043 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ब्राजील में 3,735 नए केस मिले थे। देश में अब तक 3,704 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में अब तक 27,55 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tehran Shocked: Israel Missile Strike में स्कूल तबाह, 40 छात्राओं की मौत का दावा
US-Israel Iran Strikes Video: अमेरिका-इजराइल हमले का जवाब, ईरान ने दागी मिसाइल, देखें वीडियो