
वर्ल्ड न्यूज। अमेरिका में एक बेहद शॉकिंग मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में अमेरिका के बोस्टन अपार्टमेंट में रहने वाली महिला के फ्रीजर में चार बच्चों की लाश पाई गई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना के खुलासे के बाद भी महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किए जा रहे हैं। महिला के अपार्टमेंट में इस घटना को लेकर दुख के साथ लोगों में हैरानी भी है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि हत्या महिला ने की है या नहीं। महिला के खिलाफ कोई केस भी नहीं लगाया गया है।
अब तक के बड़े मामलों की सबसे कठिन जांच
अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने हाल में घोषणा की है कि 2022 में बोस्टन अपार्टमेंट में महिला के घर में एक साथ फ्रीजर में चार बच्चों के शव मिलने के मामले में कोई आरोप दायर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले को अब तक सबसे कठिन और हैरान करने वाली जांच बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि 69 वर्ष की महिला एलेक्सिस अल्दामिर के खिलाफ कोई मुकदमा चलाया जा सकता है।
पढ़ें Shocking News: इंसान है या हैवान, युवक की हत्या कर चेहरा भी खा गया, दहशत में लोग
जांच में कई अनसुलझे सवाल
अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने बताया है कि इस हैरान करने वाले मामले में कई सारी जांचें अधूरी ही रह जा रही है। इनके जवाब मिल पाना भी मुश्किल हो गया है। 69 साल की एलेक्सिस अल्दामिर नाम की महिला ने चार बच्चों को कब और कहां जन्म दिया, चारों बच्चे पैदा होने के दौरान जिंदा थे या उसने मृत बच्चों को जन्म दिया था। इन बच्चों के साथ वास्तव में क्या हुआ था। ये भी रहस्य है कि महिला ने अपनी प्रेगनेंसी को कैसे सबसे छिपा कर रखा था। कुछ सवालों के जवाब का अंदाजा लगा सकते हैं फिर भी ये घटना रहस्य से भरी है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।