ट्रम्प बोले- अब दुश्मन भी कह रहे मैं चीनी वायरस को लेकर सही था, चीन इसके लिए 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करे

Published : Jun 04, 2021, 11:12 AM IST
ट्रम्प बोले- अब दुश्मन भी कह रहे मैं चीनी वायरस को लेकर सही था, चीन इसके लिए 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करे

सार

कोरोना वायरस फैलाने के पीछे क्या चीन का हाथ था, इसे लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, मेरे दुश्मनों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि मैं वुहान लैब से निकले चीनी वायरस के बारे में सही थे।

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस फैलाने के पीछे क्या चीन का हाथ था, इसे लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, मेरे दुश्मनों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि मैं वुहान लैब से निकले चीनी वायरस के बारे में सही थे। उन्होंने अमेरिका और दुनिया में मची कोरोना से तबाही के लिए चीन से 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है। 

डोनाल्ड ट्रम्प को फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया कंपनियों ने बैन कर दिया है। ऐसे में ट्र्रम्प ने बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा, अब हर कोई, यहां तक ​​कि मेरे तथाकथित 'दुश्मन' ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि डोनाल्ड ट्रम्प वुहान लैब से निकले चीनी वायरस के बारे में सही थे। चीन को अमेरिका और दुनिया को कोरोना से मौत और विनाश के लिए 10 ट्रिलियन डॉलर देने चाहिए। 

चीन पर उठ रहे सवाल
पूरी दुनिया कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही है। ऐसे में अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में कोरोना की उत्पत्ति को लेकर जांच की मांग उठ रही है। यहां तक की अमेरिका की बाइडेन सरकार ने खुफिया एजेंसी से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई विदेशी मीडिया तो खुलकर कोरोना के पीछे चीन का हाथ बता चुकी हैं। 

वुहान में मिला था कोरोना का पहला केस
कोरोना का पहला केस चीन के वुहान में नवंबर 2019 में मिला था। इसके बाद धीरे धीरे यह पूरी दुनिया में फैला। कोरोना की पहली लहर के वक्त भी चीन पर कोरोना को लेकर जानकारी छिपाने का आरोप लगा था। विदेशी मीडिया भी यह दावा कर चुकी है कि चीन के वुहान लैब से कोरोना निकला। इतना ही नहीं ट्रम्प ने कोरोना को लेकर चीन और WHO पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता मार्च तक में फाइनल होगा या अभी भी देरी होगी?
Philippines Fire: बोंगाओ शहर में भीषण आग 1,000 से ज़्यादा घर जले, देखें भयावह तस्वीरें