"आप इसके हकदार..." मारिया कोरिना को नोबेल पुरस्कार मिलने पर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

Published : Oct 11, 2025, 01:06 PM IST
Nobel Peace Prize 2025

सार

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद थी। शुक्रवार को नॉर्वे की नोबेल समिति ने यह पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को देने का फैसला किया। ट्रंप को यह सम्मान न मिलने का दुख है। नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा कि मारिया कोरिना मचाडो ने मुझे फोन किया और कहा, "मैं यह पुरस्कार आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं, क्योंकि आप वास्तव में इसके हकदार हैं।"

नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेता, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो, को कई मौकों पर उन्होंने उनकी मदद की थी।  व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है उन्होंने मुझे आज फोन किया और कहा, 'मैं इसे आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं क्योंकि आप वास्तव में इसके हकदार थे।' हालांकि मैंने नहीं कहा कि इसे मुझे दे दो, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा सोचा होगा। मैं खुश हूं कि मैंने आपदा के दौरान वेनेजुएला में कई लोगों की जान बचाई।"

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कर्नाटक में पीरियड लीव को मिली मंजूरी, जानिए क्या है इस पर पुरुषों का रिएक्शन?
 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे पर दिखी उदासी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 8 बड़े शांति समझौते किए हैं। इनमें एक समझौता 31 साल से, दूसरा 36 साल से और एक 10 साल से चल रहा था। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि उस युद्ध में सात विमान गिरा दिए गए थे। व्हाइट हाउस में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने अपने कार्यकाल में किए गए शांति प्रयासों की सूची बताई। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की जीत का जिक्र किया और उनके चेहरे पर उदासी साफ दिखी।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

South Korea seeks 'second wave' of investment in India, eyes defence
PM Modi's successful Seychelles visit marks new era in bilateral ties