ट्रंप ने टैरिफ दरों में किया बड़ा बदलाव, भारत पर 25% टैरिफ, पाकिस्तान पर घटाकर किया 19%

Published : Aug 01, 2025, 11:58 AM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 12:11 PM IST
Donald Trump

सार

US Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें 95 देशों और क्षेत्रों पर लगाए जाने वाले टैरिफ में बदलाव किया गया है।

US Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कुछ देशों से आने वाले सामान पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। इस फैसले का मकसद उन देशों से हो रहे व्यापार घाटे को कम करना है, जिनसे अमेरिका को लंबे समय से नुकसान हो रहा है। ट्रंप का कहना है कि ऐसे व्यापार घाटे से अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को खतरा है।

7 अगस्त से पर लागू होगा टैरिफ

इस आदेश का नाम है "Further Modifying The Reciprocal Tariff Rates" और यह 7 अगस्त से लागू होने वाला है। पहले इसे 1 अगस्त से लागू किया जाना था लेकिन अमेरिका के कस्टम विभाग को अपने सिस्टम अपडेट करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए था, इसलिए इसकी तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई।

किन देशों को होगा नुकसान?

इस नए नियम से सबसे ज्यादा नुकसान उन देशों को होगा जो अमेरिका को बहुत ज्यादा सामान बेचते हैं या जो अमेरिका के साथ रणनीतिक रूप से ज्यादा जुड़े नहीं हैं। कुछ देशों पर यह टैक्स बढ़ाकर 41% तक कर दिया गया है, जिससे उनके व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। बता दें कि अमेरिका ने सबसे ज्यादा टैक्स सीरिया पर 41% लगाया गया है। इसके बाद लाओस और म्यांमार पर 40%, स्विट्जरलैंड पर 39%, और इराक, सर्बिया और कनाडा पर 35% टैक्स लगाया गया है।

 यह भी पढ़ें: US Tariffs: ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत नहीं करने जा रहा जवाबी कार्रवाई, जानें क्या है तैयारी

भारत पर लगाया 25% टैरिफ

दक्षिण एशिया में भारत पर 25% टैरिफ लगाया गया है, जो अमेरिका के बड़े व्यापारिक साझेदारों में सबसे ज्यादा है। व्हाइट हाउस ने इसके पीछे तीन वजहें बताई हैं:

  • भारत के मुश्किल और गैर-आर्थिक व्यापार नियम
  • अमेरिका के साथ लगातार व्यापार घाटा
  • रूस के साथ भारत के मजबूत ऊर्जा और रक्षा संबंध।

अमेरिका ने व्यापार घाटे और रणनीतिक साझेदारी के आधार पर 95 देशों और क्षेत्रों पर 10% से 41% तक के "एडजस्टेड रेसिप्रोकल टैरिफ" लगाए हैं। आइए, आपको बताते हैं अमेरिका नेकिस देश पर कितना प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है:

नई टैरिफ दर

अफगानिस्तान – 15%

अल्जीरिया – 30%

अंगोला – 15%

बांग्लादेश – 20%

बोलीविया – 15%

बोस्निया और हर्जेगोविना – 30%

बोत्सवाना – 15%

ब्राज़ील – 10%

ब्रुनेई – 25%

कंबोडिया – 19%

कैमरून – 15%

चाड – 15%

कोस्टा रिका – 15%

कोट डी आइवोर – 15%

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य – 15%

इक्वाडोर – 15%

इक्वेटोरियल गिनी – 15%

यूरोपीय संघ (15% से अधिक वस्तुओं पर) – 0%

यूरोपीय संघ (15% से कम वस्तुओं पर)

फॉकलैंड द्वीप – 10%

फिजी – 15%

घाना – 15%

गुयाना – 15%

आइसलैंड – 15%

भारत – 25%

इंडोनेशिया – 19%

इराक – 35%

इज़राइल – 15%

जापान – 15%

जॉर्डन – 15%

कजाखस्तान – 25%

लाओस – 40%

लेसोथो – 15%

लीबिया – 30%

लिकटेंस्टीन – 15%

मेडागास्कर – 15%

मलावी – 15%

मलेशिया – 19%

मॉरीशस – 15%

मोल्डोवा – 25%

मोजाम्बिक – 15%

म्यांमार (बर्मा) – 40%

नामीबिया – 15%

नाउरू – 15%

न्यूजीलैंड – 15%

निकारागुआ – 18%

नाइजीरिया – 15%

नॉर्थ मेसिडोनिया – 15%

नॉर्वे – 15%

पाकिस्तान – 19%

पापुआ न्यू गिनी – 15%

फिलिपींस – 19%

सर्बिया – 35%

दक्षिण अफ्रीका – 30%

दक्षिण कोरिया – 15%

श्रीलंका – 20%

स्विट्ज़रलैंड – 39%

सीरिया – 41%

ताइवान – 20%

थाईलैंड – 19%

त्रिनिडाड और टोबैगो – 15%

ट्यूनीशिया – 25%

तुर्की – 15%

युगांडा – 15%

यूनाइटेड किंगडम – 10%

वनुआटु – 15%

वेनेजुएला – 15%

वियतनाम – 20%

जाम्बिया – 15%

जिम्बाब्वे – 15%

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?
IMF ने क्यों कहा कि भारत दुनिया के लिए बन चुका है एक ग्लोबल ग्रोथ इंजन?