Earthquake in Bangkok: देखें सबसे भयानक वीडियो, पलभर में जमीन में मिल गई इमारत

Published : Mar 28, 2025, 02:13 PM ISTUpdated : Mar 28, 2025, 04:27 PM IST
Bangkok Earthquake

सार

Earthquake in Bangkok Video : थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से तबाही मच गई है। बैंकॉक में इमारतें गिरीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। थाईलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। भूकंप के कई खौफनाक वीडियोज भी सामने आए हैं।

Bangkok Earthquake Video : शुक्रवार का दिन म्यांमार और थाईलैंड के लिए तबाही लेकर आया। 7.7 तीव्रता के भूकंप ने दोनों ही देशों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में इतना खतरनाक था कि कई बिल्डिंगें ध्वस्त हो गई। एक गगनचुंबी इमारत के गिरने का वीडियो देख हर कोई कांप गया। भूकंप ने पलभर में इस बिल्डिंग को मिट्टी में मिला दिया।

भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही थाईलैंड में 

इस भूकंप का सबसे असर थाइलैंड में दिख रहा है। कई भयानक-भयानक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी इमारतें पलभर में ढह रही हैं। खबर यह भी है कि बैंकॉक में 43 लोग एक बहुमंजिला इमारत के ढहने से उसके मलबे में दब गए हैं।

बैंकॉक भूकंप के खौफनाक मंजर का वीडियो

 

 

थाईलैंड में इमरजेंसी घोषित 

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने इस शक्तिशाली भूकंप के तुरंत बाद आपात बैठक बुलाई है। अफनी दक्षिणी द्वीप फुकेत की आधिकारिक यात्रा भी रोक दी है। थाइलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके 

म्यांमार में शुक्रवार, 28 फरवरी को 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप के इतने तेज झटके महसूस किए गए कि लोग अंदर तक हिल गए। इसके ज़ोरदार झटकों का असर कई देशों पर पड़ा है। म्यांमार के मांडले में फेमस अवा ब्रिज भीषण भूकंप के कारण इरावदी नदी में गिर गया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का सेंटर 10 किमी गहराई में था। इसका केंद्र मंडाले शहर के पास था।

इन देशों में भी हिली धरती 

म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के झटके पड़ोसी देश चीन, भारत बांग्लादेश और लाओस में भी महसूस किए गए। घरों की खिड़कियां, पंखें हिलते नजर आएं। म्यांमार के कई जगहों पर बहुमंजिला इमारतें ढह गई हैं। पुल गिरने से कई लोगों के मलबे में दबने की भी बातें कही जा रही हैं।

नोट- सभी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया से ली गई हैं, एशियानेट इन Videos-Photos की पुष्टि नहीं करता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के ने दी सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?