इंडोनेशिया में हिली धरती: 7.3 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, जारी की गई सुनामी की चेतावनी

Published : Apr 25, 2023, 09:03 AM IST
Earthquake tremors in New Zealand

सार

इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस (Earthquake Indonesia) किए गए। रिएक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप सुमात्रा द्वीप में आया है। इसके बाद इंडोनेशिया में सुनामी की भी चेतावनी (Tsunami Alert) जारी कर दी गई है।

Earthquake Indonesia. इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस (Earthquake Indonesia) किए गए। रिएक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप सुमात्रा द्वीप में आया है। इसके बाद इंडोनेशिया में सुनामी की भी चेतावनी (Tsunami Alert) जारी कर दी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित एरिया को खाली करा दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार करीब 2 घंटे तक के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित एरिया को खाली कराया गया है। इससे पहले भी इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। बीते 23 अप्रैल को सुबह-सुबह केपुलुआन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी।

मंगलवार को हिली धरती

रिपोर्ट्स के अनुसार इंडोनेशिया में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.9 बताई लेकिन इंडोनेशिया जियो फिजिक्स सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.3 रही। यह भूकंप करीब 84 किलोमीटर की गहराई में तड़के करीब 3 बजे आया। इसके बाद दो-तीन झटके और महसूस किए गए।

सुनामी का अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के जियोफिजिक्स सेंटर और वेदर डिपार्टमेंट ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आपदा प्रबंधन समिति को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सुमात्रा के पश्चिमी तट पर और नजदीक के आईलैंड्स का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें

दुनिया से एक कदम आगे निकला चीन, चांद की मिट्टी से बनाएगा ईंट, परमानेंट बेस बनाने की कोशिश में जुटा

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?