
काठमांडू। नेपाल रविवार सुबह भूकंप के झटके से दहल गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र धाडिंग में था। यह राजधानी काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत या नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।