कांगो में उग्रवादी हमले में आठ लोगों की मौत, गुस्साये लोगों ने टाउन हॉल फूंका

Published : Nov 25, 2019, 06:09 PM IST
कांगो में उग्रवादी हमले में आठ लोगों की मौत, गुस्साये लोगों ने टाउन हॉल फूंका

सार

गुस्साये लोगों ने सोमवार को टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया सेना के एक प्रवक्ता कर्नल माक हाजुकई ने युगांडा की सीमा के समीप स्थित शहर में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है  

बेनी: डीआर कांगो के अस्थिर शहर बेनी में ताजा उग्रवादी हमले में रात भर में आठ नागरिकों की मौत हो गयी जबकि गुस्साये लोगों ने सोमवार को टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया। सेना के एक प्रवक्ता कर्नल माक हाजुकई ने युगांडा की सीमा के समीप स्थित शहर में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुश्मन बोइकेने में घुसे और आठ नागरिकों की हत्या कर दी।

टाउन हॉल को लगा दी आग 

नाराज स्थानीय निवासियों ने इसके बाद टाउन हॉल को आग लगा दिया और फिर बेनी के बाहरी इलाके में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के शिविर की ओर बढ़ गए। उन्होंने शांतिरक्षकों पर हमले न रोक पाने का आरोप लगाया।

शहर में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हमलों को रोक पाने में नाकामी के लिए स्थानीय बलों और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के खिलाफ रैलियां भी निकाली गईं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Most Favored Nation Policy: ट्रंप की नई ड्रग पॉलिसी से भारत को कितना फायदा या नुकसान?
बिजनेस समिट से लेकर मैत्री पर्व तक-PM मोदी की ओमान यात्रा क्यों है खास? मस्कट में दिखा मिनी इंडिया