Environmental Performance Index:पर्यावरण में भारत का प्रदर्शन 180 देशों में सबसे खराब, जानें टॉप 10 देश

Published : Jun 06, 2022, 05:23 PM ISTUpdated : Jun 06, 2022, 05:29 PM IST
Environmental Performance Index:पर्यावरण में भारत का प्रदर्शन 180 देशों में सबसे खराब, जानें टॉप 10 देश

सार

पर्यावरण को मापने के सूचकांक (Environmental Performance Index) में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ईपीआई इंडेक्स में भारत अब दुनिया के 180 देशों में सबसे नीचे पहुंच गया है। हाल ही में जारी ईपीआई इंडेक्स के मुताबिक, इस सूची में टॉप पर डेनमार्क है, जबकि सबसे नीचे भारत का नाम है।

Environmental Performance Index: पर्यावरण को मापने के सूचकांक (Environmental Performance Index)में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ईपीआई इंडेक्स में भारत अब दुनिया के 180 देशों में सबसे नीचे पहुंच गया है। हर दो साल में आने वाले पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक की 11 श्रेणियों के 40 मानकों में भारत की रैंकिंग 180वीं रही है। बता दें कि टॉप-10 देशों में सबसे ज्यादा यूरोप के देश शामिल हैं।

भारत का ईपीआई स्कोर सिर्फ 18.90 : 
EPI 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का सबसे कम ईपीआई स्कोर चिंता की बात है। EPI की रिपोर्ट हर दूसरे आती है, जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) येल सेंटर फॉर इन्वायरनमेंट लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इन्फॉर्मेंशन नेटवर्क (CIESIN) मिलकर तैयार करते हैं। पर्यावरण से जुड़ी सभी रिपोर्टों में EPI की रिपोर्ट सबसे बेहतर मानी जाती है। बता दें कि इस इंडेक्स में भारत का स्कोर सबसे कम 18.90 है, जबकि नंबर वन पर काबिज डेनमार्क का ईपीआई स्कोर 77.90 है।  

इन मानकों पर तैयार की गई रिपोर्ट : 
ईपीआई इंडेक्स की रिपोर्ट अलग-अलग मानकों पर तैयारी की जाती है। इनमें पर्यावरण जोखिम का खतरा, हवा की शुद्धता, वायु प्रदूषण, पानी और साफ-सफाई के मानक, पीने के पानी की क्वालिटी, जैव विविधता, जल स्रोतों का प्रबंधन, कचरे की डंपिंग, ग्रीन एनर्जी में इन्वेस्टमेंट और जलवायु परिवर्तन जैसे मानकों को शामिल किया जाता है। इस सूचकांक में 180 देश शामिल थे, जिनमें भारत सबसे नीचे रहा है।

EPI इंडेक्स में ये हैं टॉप-10 देश : 
EPI 2022 की रैंकिंग में डेनमार्क इस बार भी टॉप पर बना हुआ है। 2022 में भी यह देश नंबर वन पर था। वहीं दूसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम और तीसरे नंबर पर फिनलैंड हैं। भारत 180 देशों के इंडेक्स में सबसे नीचे यानी 180 पोजिशन पर है। बता दें कि डेनमार्क और ब्रिटेन जैसे देश साल 2050 तक ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाने के टारगेट के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। वहीं भारत, चीन, अमेरिका और रूस जैसे देश अब भी ग्रीनहाउस गैसों का बड़ी मात्रा में उत्सर्जन कर रहे हैं। 

देशरैकिंगईपीआई स्कोर
डेनमार्क1 

 77.90

यूनाइटेड किंगडम277.70
फिनलैंड376.50
माल्टा475.20
स्वीडन572.70
लग्जमबर्ग672.30
स्लोवेनिया767.30
ऑस्ट्रिया866.50
स्विट्जरलैंड965.90
आइसलैंड1062.80

यहां क्लिक कर देखें 180 देशों की सूची:
 

ये भी देखें : 
World Environment Day 2022: ये हैं दुनिया के 10 सबसे साफ-सुथरे देश

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ