चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए जून तक S-400 मिसाइल सिस्टम तैनात कर सकता है भारत: पेंटागन

अमेरिकी सेना मुख्यालय पेंटागन (Pentagon) की ओर से कहा गया है कि भारत चीन और पाकिस्तान के खतरे से निपटने के लिए जून तक एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 (S-400) तैनात कर देगा।

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2022 11:00 AM IST / Updated: May 18 2022, 04:34 PM IST

वाशिंगटन। भारत को एक साथ पाकिस्तान और चीन से मिल रही चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दुश्मन देश से होने वाले किसी भी हवाई हमले को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence system) तैनात किए जाते हैं। भारत ने अपनी बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए रूस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 Air Defence System) खरीदा है। 

अमेरिकी सेना मुख्यालय पेंटागन (Pentagon) का दावा है कि भारत अपने एस-400 सिस्टम को जून तक चीन और पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए तैनात कर सकता है। अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई के दौरान पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा कि भारत अपने एयरफोर्स, आर्मी, नेवी और रणनीतिक परमाणु बलों के आधुनिकीकरण के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है। 

Latest Videos

रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों को बताया कि भारत ने पिछले साल दिसंबर में रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी प्राप्त करना शुरू कर दिया था। अक्टूबर 2021 तक भारत की सेना अपनी भूमि और समुद्री सीमाओं को मजबूत करने और अपनी आक्रामक और रक्षात्मक साइबर क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए उन्नत निगरानी प्रणाली खरीदने की मांग कर रही थी।

हाइपरसोनिक मिसाइल क्षमताओं को विकसित कर रहा भारत
जनरल बेरियर ने कहा कि दिसंबर में भारत को रूसी एस -400 वायु रक्षा प्रणाली की प्रारंभिक डिलीवरी मिली। भारत जून 2022 तक पाकिस्तानी और चीनी खतरों से बचाव के लिए इस प्रणाली को संचालित करने का इरादा रखता है। भारत ने अपनी हाइपरसोनिक, बैलिस्टिक, क्रूज और वायु रक्षा मिसाइल क्षमताओं को विकसित करना जारी रखा है। भारत ने 2021 में कई परीक्षण किए। भारत के उपग्रहों की संख्या बढ़ रही है। भारत अंतरिक्ष संपत्ति के अपने उपयोग का विस्तार कर रहा है और संभवतः आक्रामक अंतरिक्ष क्षमताओं को पाने की कोशिश कर रहा है।

घरेलू रक्षा उत्पादन पर जोर दे रहा भारत
लेफ्टिनेंट जनरल बेरियर ने सांसदों को बताया कि नई दिल्ली घरेलू रक्षा उत्पादन पर जोर देते हुए हवाई, जमीनी, नौसैनिक और सामरिक परमाणु बलों को शामिल करते हुए व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण प्रयास कर रहा है। भारत इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड स्थापित करने के लिए कदम उठा रहा है, जिससे उसकी तीन सैन्य सेवाओं के बीच संयुक्त क्षमता में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें-  रूस-यूक्रेन युद्ध का इफेक्ट: भारत से रिश्ते और अधिक बेहतर बनाने US देगा 3877 करोड़ रुपए की सैन्य मदद

2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घरेलू रक्षा उद्योग का विस्तार करके और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से रक्षा खरीद को कम करने के लिए एक नकारात्मक आयात सूची स्थापित करके भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है। रूस के साथ भारत के लंबे समय से मजबूत रक्षा संबंध हैं। भारत ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर तटस्थ रुख बनाए रखा है और शांति का आह्वान करना जारी रखा है।

यह भी पढ़ें- चीन से उधार लेकर ऐसा हो गया श्रीलंका का हाल, पेट्रोल-गैस के लिए मीलों लंबी लाइन देखकर हाथ-पैर फूल गए

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें