War Ukraine में और इंफार्मेशन emergency रूस में, Facebook व अन्य सोशल मीडिया साइट्स, न्यूज वेबसाइट्स डाउन

Published : Mar 04, 2022, 06:16 AM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 06:17 AM IST
War Ukraine में और इंफार्मेशन emergency रूस में, Facebook व अन्य सोशल मीडिया साइट्स, न्यूज वेबसाइट्स डाउन

सार

रूस में शुक्रवार को फेसबुक और कई मीडिया वेबसाइट आंशिक रूप से डाउन थीं। जानकारों का मानना है कि यूक्रेन में लड़ाई बढ़ने पर अधिकारियों ने आलोचनात्मक आवाजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। 

मॉस्को। यूक्रेन पर अटैक (Ukraine war) कर दुनिया की आलोचना और प्रतिबंध झेल रहे रूस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। रूस के खिलाफ नेगेटिव न्यूज व इंफार्मेशन देने वाली मीडिया वेबसाइट, फेसबुक (Facebook) जैसे सोशल प्लेटफार्म्स को रूस में डाउन कर दिया गया है। लोग इन वेबसाइट्स या सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। 

शुक्रवार को डाउन हुईं सोशल मीडिया साइट्स

रूस में शुक्रवार को फेसबुक और कई मीडिया वेबसाइट आंशिक रूप से डाउन थीं। जानकारों का मानना है कि यूक्रेन में लड़ाई बढ़ने पर अधिकारियों ने आलोचनात्मक आवाजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। मॉस्को में एएफपी पत्रकार फेसबुक के साथ-साथ मीडिया आउटलेट्स मेडुज़ा, ड्यूश वेले, आरएफई-आरएल और बीबीसी की रूसी-भाषा सेवा की साइटों तक पहुंचने में सक्षम नहीं थे। निगरानी एनजीओ ग्लोबलचेक ने यह भी कहा कि साइटें आंशिक रूप से डाउन थीं।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में बरस रहे रूसी बमों के बीच लोगों को बचाने के लिए ह्यूमन चेन, जानिए रूस क्यों दिखा रहा दरियादिली

कीव पर हवाई हमले का अलर्ट

यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित घरों में शरण लेने की सलाह दी गई है। उधर, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के स्तंभों को नष्ट करने का दावा किया है, जिससे भारी क्षति हुई है। जबकि यूक्रेन के मीडिया आउटलेट द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूसी सेना ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेन के केंद्रीय चेर्निहाइव शहर में आवासीय भवनों पर हमला किया।

रूसी सेना को यूक्रेन में मिल रहा प्रतिरोध

यूक्रेन की स्थिति पर ब्रिटेन के नवीनतम रक्षा खुफिया अपडेट में कहा गया है कि कीव पर आगे बढ़ रहे 30 किमी से अधिक एक बड़ा रूसी सैन्य काफिला, यूक्रेनी प्रतिरोध का सामना करने की वजह से पहुंचने में देर कर रहा है।

यूनेस्को ने कहा-बंद करें युद्ध

यूनेस्को ने मांग की कि रूसी संघ यूक्रेन के खिलाफ अपने बल प्रयोग को तुरंत बंद कर दे। पोलिश नागरिकों ने कहा कि पोलैंड संघर्ष के इस समय में यूक्रेन के साथ दृढ़ता से खड़ा है और वे तीन झंडे लगा रहे हैं: यूरोपीय संघ, उनका देश पोलैंड और यूक्रेन।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की 99 वर्षीय Queen Elizabeth II ने यूक्रेन के नागरिकों के लिए खोला खजाना, जानिए कितने अरब किए दान

महिला के प्राइवेट पार्ट में मिले 88 पैकेट ड्रग्स, 11 दिन लग गए निकालने में, डॉक्टर जब निकालने लगा तो रह गया हैरान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protest: ट्रंप ने डाला आग में घी, ईरानियों को भड़काने बोल गए 1 बड़ी बात
Iran Protest: मौतों का आंकड़ा 2000 के पार, एक साथ 4 मोर्चों पर जंग लड़ रहा ईरान