पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने ब्राइडल कलेक्शन पेश करते हुए लोगों से कहा - नहीं लें दहेज, मैसेज हुआ वायरल

Published : Feb 13, 2021, 06:17 PM IST
पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने ब्राइडल कलेक्शन पेश करते हुए लोगों से कहा - नहीं लें दहेज, मैसेज हुआ वायरल

सार

पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर अली जीशान (Ali Xeeshan) ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च करते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान छेड़ा है। अली जीशान ने 'यूनाइटेड नेशन्स एंटिटि फॉर जेंडर इक्वालिटी एंड द इम्पावरमेंट ऑफ वुमन ऑफ पाकिस्तान' के साथ मिल कर दहेज प्रथा के खिलाफ यह अभियान शुरू किया।  

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर अली जीशान (Ali Xeeshan) ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च करते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान छेड़ा है। अली जीशान ने 'यूनाइटेड नेशन्स एंटिटि फॉर जेंडर इक्वालिटी एंड द इम्पावरमेंट ऑफ वुमन ऑफ पाकिस्तान' के साथ मिल कर दहेज प्रथा के खिलाफ यह अभियान शुरू किया। जीशान ने अपने ब्राइडल कलेक्शन का टाइटल 'नुमाइश' (Numaish) रखा है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

क्या दिखाया गया तस्वीरों और वीडियो में
जीशान के कलेक्शन की तस्वीरों और वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुल्हन लाल लहंगा-चुन्नी पहने हुए एक गाड़ी को खींच रही है, जिस पर उसके माता-पिता का दिया दहेज का सामाना रखा है और दूल्हा उस पर बैठा है। दुल्हन को गाड़ी खींचने में काफी परेशानी हो रही है और उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। यह एक सिम्बॉलिक तस्वीर है। 

क्या कहा जीशान ने
जीशान ने कहा कि पाकिस्तानी परिवार अपनी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई को बेटी की शिक्षा पर खर्च करने की जगह उसके लिए दहेज जुटाने में लगे रहते हैं, जबकि शिक्षा का महत्व कहीं ज्यादा है। यह दहेज प्रथा के खिलाफ जीशान का सबसे नया कलेक्शन है। इसे यूएन वुमन पाकिस्तान (UN Women Pakistan) के साथ मिल कर 'पैंटीन हम ब्राइडल कॉउचर वीक' 2021 (Pantene HUM Bridal Couture Week 2021) में लॉन्च किया गया। इस अभियान के तहत लोगों से कहा जाता है कि वे दहेज लेना और देना बंद करें।

जीशान ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
डिजाइनर जीशान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इससे जुड़ा वीडियो अपलोड किया है। इसमें यह दिखाया गया है कि दहेज लोगों के लिए कितना बड़ा बोझ बनता जा रहा है। जीशान ने कहा कि जो खर्च लड़कियों की शादी में दहेज पर किया जाता है, वही अगर उनकी शिक्षा पर किया जाए तो उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।  


 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी