तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं
Tehran Strike Photos: शनिवार को तेहरान की सुबह धमाकों से खुली। आसमान में काला धुआं, सड़कों पर भगदड़ और हर तरफ सायरन की आवाज। अमेरिका और इजराइल की जॉइंट ऑपरेशन के बाद ईरान में हालात तेजी से बदल गए। 10 तस्वीरों में देखिए जमीन से आसमान तक का मंजर...

तेहरान का आसमान धुएं से ढका
राजधानी तेहरान में कई इलाकों में धमाकों के बाद घना धुआं छा गया। लोग घरों से बाहर निकल आए, जो सड़कों पर थे, वे डरे-डरे नजर आए। इजराइल ने अपने ऑपरेशन को 'Epic Fury; नाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अमेरिका और इजराइल का संयुक्त एक्शन था। इससे पहले दोनों देशों ने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी।
सैन्य ठिकानों के पास धमाके
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका ने ईरान के सैन्य और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़ा सैन्य ऑपरेशन बताया।
खामेनेई के ऑफिस के पास सुरक्षा बढ़ी
हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई (Ali Khamenei) के दफ्तर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बताया गया कि उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
खाड़ी देशों में भी धमाकों की गूंज
हमलों के बाद ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। बहरीन के जुफैर इलाके में, जहां अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा तैनात है, वहां अटैक किए। बहरीन की सरकार ने हमले की पुष्टि की।
दोहा और अबू धाबी में सायरन
कतर की राजधानी दोहा और यूएई की राजधानी अबू धाबी में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।
दुबई में डर का माहौल
दुबई में लोग इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर हल्का नुकसान भी हुआ। सोशल मीडिया पर धुएं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
ईरान का इजराइल में जवाबी हमला
ईरान ने भी पलटवार करते हुए सैकड़ों मिसाइलें दागीं। इजराइल के कई शहरों में सायरन बज उठे। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा कि वे मिसाइलों को हवा में ही रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर हड़कंप
तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अचानक अलर्ट बजा। यात्री सुरक्षित जगहों की ओर भागे। कुछ देर बाद सायरन बंद हुए, लेकिन डर बना रहा।
इंटरनेट और उड़ानें बंद
ईरान में इंटरनेट सेवाएं लगभग ठप हो गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर दिखा कि हमलों के बाद आसमान खाली हो गया। कई देशों ने अपने नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी।
अस्पतालों में इमरजेंसी
ईरान की राजधानी समेत कई शहरों में हमलों के बाद अस्पतालों ने इमरजेंसी प्लान शुरू कर दिए। मरीजों को सुरक्षित हिस्सों में शिफ्ट किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें-US-Israel Iran Strikes Video: अमेरिका-इजराइल हमले का जवाब, ईरान ने दागी मिसाइल, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें-Iran vs US-Israel Conflict: क्या सच हो रही है Baba Vanga की Third World War Prediction?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

