ना कैंसर, ना कोई बीमारी फिर भी 28 साल की इस महिला ने कटवा दिए अपने दोनों ब्रेस्ट, जानें वजह

कैंसर के डर से अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली स्टेफनी जर्मिनो ने अपने दोनों ब्रेस्ट हटा दिए। 27 साल की उम्र में उन्होंने अपनी सर्जरी कराई। उनके परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है।
 

Vivek Kumar | Published : Dec 10, 2022 10:52 AM IST

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 28 साल की स्टेफनी जर्मिनो के ब्रेस्ट नहीं हैं। उन्हें न तो कैंसर है और न कोई और ऐसी बीमारी, जिसके चलते ब्रेस्ट हटाना पड़े। इसके बाद बाद भी उन्होंने अपने दोनों ब्रेस्ट कटवाकर हटा दिए। स्टेफनी ने यह फैसला कैंसर के डर से लिया। स्टेफनी के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री है। 15 साल की उम्र से ही स्टेफनी को पता था कि उसे ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। वह 27 साल की हुई तो पता चला कि उसके BRCA1 जीन में म्यूटेशन हुआ है। स्टेफनी की नामी और मां के BRCA1 जीन में भी म्यूटेशन हुआ था। 

दरअसल, BRCA1 जीन का संबंध ब्रेस्ट कैंसर से है। BRCA1 और BRCA2  
जीन सभी महिलाओं में होते हैं। जिन महिलाओं में इस जिन में म्यूटेशन होता है उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है। स्टेफनी को जब उनके जिन म्यूटेशन के बारे में पता चला तब तक वह एक बेटे की मां बन चुकी थी। कैंसर के डर से स्टेफनी ने सर्जरी की मदद से दोनों ब्रेस्ट हटवा दिए। ब्रेस्ट सर्जरी के बाद बहुत सी महिलाएं ब्रेस्ट इंप्लांट करती हैं ताकि वह पहले की तरह दिखें। स्टेफनी ने ऐसा नहीं कराया। उन्होंने बिना ब्रेस्ट के रहने का फैसला किया। इस संबंध में स्टेफनी का कहना है कि बेटे को दूध पिलाकर मेरे ब्रेस्ट ने अपना मकसद पूरा कर लिया था। मुझे फ्लैट चेस्ट रहने में कोई परेशानी नहीं है। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें- 18-25 साल के युवाओं को इस देश में मुफ्त मिलेगा कंडोम, अनचाही प्रेगनेंसी रोकने के लिए सरकार ने लिया फैसला

क्या होता है ब्रेस्ट कैंसर
स्किन कैंसरों में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम है। ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों में हो सकता है, लेकिन यह महिलाओं में कहीं अधिक आम है। इसमें स्तन की कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। स्तन कैंसर विभिन्न प्रकार के होते हैं। एक स्तन तीन मुख्य भागों से बना होता है: लोब्यूल, नलिकाएं और संयोजी ऊतक।  इनमें से किसी भी हिस्से में कैंसर कोशिकाएं बन सकती हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अन्य कैंसरों के मुकाबले में स्तन कैंसर के पीड़ित के जीवित रहने की दर में वृद्धि हुई है। इस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़ें- सुहागरात से पहले दूल्हे ने 'गधे का बच्चा' किया गिफ्ट, इमोशनल हो गई दुल्हन, गधे संभाले हैं PAK की इकोनॉमी

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts