पाकिस्तानी सेना की खोली पोल तो महिला वकील का अपहरण कर 4 दिन तक प्रताड़ित किया, खेत में फेंका

Published : Aug 30, 2020, 06:54 PM IST
पाकिस्तानी सेना की खोली पोल तो महिला वकील का अपहरण कर 4 दिन तक प्रताड़ित किया, खेत में फेंका

सार

पाकिस्तान में सच बोलने पर आम लोगों के साथ साथ अब पत्रकार और वकीलों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। यहां हाल ही में एक महिला वकील को पाकिस्तानी सेना की आलोचना करने पर किडनैप कर लिया गया। इतना ही नहीं महिला वकील को चार दिन प्रताड़ित किया गया। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सच बोलने पर आम लोगों के साथ साथ अब पत्रकार और वकीलों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। यहां हाल ही में एक महिला वकील को पाकिस्तानी सेना की आलोचना करने पर किडनैप कर लिया गया। इतना ही नहीं महिला वकील को चार दिन प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध कर बेहोशी की हालत में उसे खेत में फेंक दिया गया। महिला वकील इशरत नसरीन की बस इतना कसूर था कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना की पोल खोली थी। 

मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ अजाकिया ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने वकील का सेना की आलोचना करने वाला वीडियो भी शेयर किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील इशरत नसरीन को पिछले हफ्ते उनके दफ्तर से अगवा किया गया था। इसके बाद वे मैल्सी में ढोडा रोड के किनारे बेहोशी की हालत में मिली थीं। 

15 अगस्त को किया गया था किडनैप
आरिफ अजाकिया ने एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें महिला वकील से कुछ लोग सवाल पूछते दिख रहे हैं। वे ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहीं हैं। महिला वकील दिपालपुर  की रहने वाली हैं। उन्हें 15 अगस्त को किडनैप किया गया था। वकील के बेटे की ओर से अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 

पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में सच बोलने पर सचा मिली हो। इससे पहले इमरान खान की आलोचना करने पर एक पत्रकार को किडनैप कर लिया था। एक भ्रष्टाचार के मामले में पत्रकार को कोर्ट में गवाही देनी थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

श्रीलंका बाढ़ में भारतीय सेना ने पहली बार सैटेलाइट इंटरनेट से रची राहत की नई कहानी
तेज तूफान..और टूट कर गिर गई 40 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, देखें VIDEO