बोइंग विमान का लैंडिंग गियर हुआ फेल, आग लगने के बाद इमरजेंसी एग्जिट से निकले यात्री

Published : Jul 27, 2025, 10:12 AM ISTUpdated : Jul 27, 2025, 10:43 AM IST
कऑफ से पहले लैंडिग गियर में लगी आग

सार

American Airlines Flight Catches Fire: अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। टेकऑफ से ठीक पहले एक यात्री विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें आग और धुआं उठने लगा। विमान में उस वक्त 179 यात्री सवार थे। 

American Airlines Flight Catches Fire: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान क्रैश के बाद सुरक्षा को लेकर सवालों का सामना कर रही दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बोइंग का एक और विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। इस घटना के डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में लोग विमान से निकलकर भागते हुए दिख रहे हैं। लैंडिंग गियर फेल होने से अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकालना पड़ा। ये घटना अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। लैंडिंग गियर फेल होने के कारण विमान टेक ऑफ नहीं कर सका। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग भी लग गई। अमेरिकन एयरलाइंस की ये फ्लाइट मियामी जा रही थी।

6 लोग हुए घायल

ये घटना स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:45 बजे और भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे हुई। इस विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। इन सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस हादसे में जिन छह लोगों को मामूली चोटों आई हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका की संघीय विमानन प्रशासक एफएएए यानी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइंस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद में क्रैश हुआ था बोइंग विमान

बीते महीने 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया प्लेन उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था। ये विमान भी बोइंग कंपनी ने ही बनाया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। ये बोइंग 787-8 विमान था। इस हादसे की जांच अभी चल ही रही है लेकिन शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि विमान के फ्यूल कट ऑफ स्विच बंद हो गए थे, जिसकी वजह से दोनों इंजन बंद हो गए थे।

 

 

सेवा से हटाया गया विमान

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि शनिवार को हादसे का शिकार हुए विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी। एयरलाइंस का कहना है कि इस विमान को फिलहाल सेवा से हटा लिया गया है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया। प्रभावित यात्रियों को मियामी ले जाने के लिए एक नया विमान तैयार किया गया है।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर एक घंटे के लिए, दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच ग्राउंड स्टॉप लागू रहा। इस कारण 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि एक घंटे के विराम के बाद एयरपोर्ट पर फिर से सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: TikTok स्टार सुमैरा राजपूत की संदिग्ध मौत, जबरन निकाह का दबाव, मना करने पर जहर खिलाया

मार्च में भी करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग 

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मार्च में भी अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में इंजन से जुड़ी तकनीकी दिक्कत के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। डेनवर एयरपोर्ट पर हुई इस घटना से 24 घंटे पहले ही अमेरिका की 'साउथवेस्ट फ्लाइट 1496' को कैलिफोर्निया के बरबैंक से लास वेगास जाते समय अचानक 'नोज ड्राप' करना पड़ा। इससे कई पेसेंजर सीटों से उछलकर विमान की छट से टकरा गए। विमान ने मिड एयर टकराव से बचने के लिए ऐसा किया था।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?