Sindh की TikTok क्रिएटर सुमैरा राजपूत की मौत पर बवाल, बेटी ने लगाए ज़बरदस्ती निकाह और जहर देने के आरोप। पाकिस्तान में महिला कंटेंट क्रिएटर्स पर हमलों का बढ़ता ट्रेंड चिंता का विषय बन चुका है।

Female Content Creator Killed: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले के बागो वाह इलाके से एक बार फिर कट्टरता और साजिश बेनकाब हुई है। TikTok कंटेंट क्रिएटर सुमैरा राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। Geo News की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला जबरन निकाह और जहर देने से जुड़ा हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 वर्षीय बेटी का आरोप: मां को ज़हर की गोलियां दी गईं

घोटकी पुलिस के अनुसार, सुमैरा की 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि कुछ लोग सुमैरा पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। वह उन लोगों को लगातार मना कर ही थी। उन्हीं लोगों ने उसकी मां को जहर देकर मार डाला। सुमैरा की बेटी ने बताया कि जब उसकी मां ने शादी से मना किया तो उसको को जहर की गोलियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Trump के टैरिफ से अमेरिका की बंपर कमाई, चीन-कनाडा ने की जवाबी कार्रवाई, बाकी देश चुप क्यों?

कोई FIR दर्ज नहीं, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

हालांकि, इस बेहद गंभीर मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया है। पुलिस परिजन के बयान के बाद भी अभी जांच होने तक एफआईआर न करने की बात कह रही। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन मकसद पर कोई स्पष्टता नहीं है। 

TikTok पर 58 हजार फॉलोअर्स, लाखों व्यूज़

सुमैरा राजपूत एक लोकप्रिय TikTok इन्फ्लुएंसर थीं जिनके 58,000 फॉलोअर्स और एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स थे। उनकी मौत ने पाकिस्तान में डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने यूरोप में रह रहे प्रवासियों को बताया आक्रमणकारी, बोले- Immigration यूरोप को मार रहा

महिला कंटेंट क्रिएटर्स पर सिलसिलेवार हमले

यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने ही इस्लामाबाद के G-13/1 सेक्टर में 17 वर्षीय TikToker सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उमर हयात को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन इस लगातार बढ़ रही हिंसा की प्रवृत्ति पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।

पाकिस्तानी राज्य की महिला सुरक्षा और डिजिटल उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया बेहद धीमी और असंवेदनशील रही है। जबरन शादी, ऑनर किलिंग और डिजिटल हेट क्राइम जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं लेकिन कानूनी कार्रवाई और सामाजिक संरक्षण लगभग शून्य है।