काहिरा के कॉप्ट चर्च में भीषण आग, कम से कम 41 लोगों की मौत

मिस्र हाल के वर्षों में कई घातक आग का सामना कर चुका है। मार्च 2021 में काहिरा के पूर्वी उपनगर में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। 2020 में, दो अस्पताल में आग ने 14 कोविड -19 रोगियों की जान चली गई थी।

Dheerendra Gopal | Published : Aug 14, 2022 11:28 AM IST

काहिरा। मिस्र (Egypt) की राजधानी में एक बड़ा हादसा हुआ है। मिस्र की राजधानी काहिरा (Cairo) में एक कॉप्टिक ईसाई चर्च (Coptic Christian Church) में रविवार को भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों के बारे में अभी पता नहीं लग सका है। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी के उत्तर-पश्चिमी, मजदूर वर्ग के जिले इम्बाबा में अबू सिफाइन चर्च में अज्ञात कारणों से आग लगी। दमकल सेवाओं ने बाद में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

राष्ट्रपति बोले-बचाव के सारे उपाय किए गए

Latest Videos

राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि आग से बचाव के लिए सारे उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। सभी राज्य सेवाओं को इसके लिए आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। 

कॉप्ट सबसे बड़ा ईसाई समुदाय 

कॉप्ट मध्य पूर्व में सबसे बड़ा ईसाई समुदाय है, जो मिस्र के 103 मिलियन लोगों में से कम से कम 10 मिलियन है। अल्पसंख्यकों को हमलों का सामना करना पड़ा है और बहुसंख्यक मुस्लिम उत्तर अफ्रीकी देश, अरब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में भेदभाव की शिकायत की है। 2013 में सिसी द्वारा पूर्व इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को उखाड़ फेंकने के बाद, चर्चों, स्कूलों और घरों को जलाकर, इस्लामवादियों से कॉप्ट को प्रतिशोध का सामना करना पड़ा। हर साल कॉप्टिक क्रिसमस मास में भाग लेने वाले पहले मिस्र के राष्ट्रपति सिसी ने हाल ही में इतिहास में पहली बार संवैधानिक न्यायालय का नेतृत्व करने के लिए एक कॉप्टिक न्यायाधीश नियुक्त किया।

कई बार भयानक आग का किया सामना

मिस्र हाल के वर्षों में कई घातक आग का सामना कर चुका है। मार्च 2021 में काहिरा के पूर्वी उपनगर में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। 2020 में, दो अस्पताल में आग ने 14 कोविड -19 रोगियों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक बोले-बीजेपी ही परिवारवाद को करेगी खत्म...और दे दिया इस्तीफा

चीन की मनमानी: Hambantota बंदरगाह पर तैनात करेगा Spy जहाज, इजाजत के लिए श्रीलंकाई सरकार को किया मजबूर

RBI डिप्टी गवर्नर ने किया बड़ा खुलासा, भारत की रिफाइनरी चुपके से रूस से क्रूड ऑयल सस्ते में लेकर रिफाइन कर रही

IAS की नौकरी छोड़कर बनाया था राजनीतिक दल, रास नहीं आई पॉलिटिक्स तो फिर करने लगा नौकरी

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना