
जकार्ता: इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और जल जमाव के कारण शनिवार को हजारों लोग अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं।
नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।
1 लाख 70 हजार लोग अस्थायी शिविरों में-
अधिकारियों ने बताया कि अब भी करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।
साल 2007 के बाद सबसे भयानक बाढ़-
विबोवो ने बताया, ‘‘ हमें और भी शव मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि बाढ़ से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी बेघर लोगों से मिलेंगे। यह 2007 से अब तक की सबसे भयानक बाढ़ है। 2007 में बाढ़ से 80 लोगों की मौत हो गई थी।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।