लिटिल गुरु सीखा रहा विदेशियों को संस्कृत, बांग्लादेश में भी लोग सीख रहे देवभाषा

Published : Apr 12, 2021, 06:08 PM IST
लिटिल गुरु सीखा रहा विदेशियों को संस्कृत, बांग्लादेश में भी लोग सीख रहे देवभाषा

सार

 बांग्लादेश में सोमवार को संस्कृत सीखाने वाले एप को लांच किया गया। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग का इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा यह शुभारंभ किया गया। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का लिटिल गुरु नाम का ऐप विद्यार्थियों, धार्मिक विद्वानों, भारतविदों, इतिहासकारों और संस्कृत भाषा में रुचि लेने वालों के लिए शुरू किया गया है। 

ढाका। बांग्लादेश में सोमवार को संस्कृत सीखाने वाले एप को लांच किया गया। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग का इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा यह शुभारंभ किया गया। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का लिटिल गुरु नाम का ऐप विद्यार्थियों, धार्मिक विद्वानों, भारतविदों, इतिहासकारों और संस्कृत भाषा में रुचि लेने वालों के लिए शुरू किया गया है। 

ऐप संस्कृत सीखने को आसान और मजेदार बनाएगा

लिटिल गुरु नाम का यह ऐप इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह संस्कृत सीखने को आसान और मजेदार बनाएगा। यह ऐप संस्कृत सीख रहे लोगों और संस्कृत सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों को आसान और मनोरंजक तरीके से भाषा सीखने में मदद करेगा। इस ऐप के अंदर शिक्षा के साथ ही मनोरंजन को जोड़ने के लिए गेम्स, प्रतियोगिता, पुरस्कार जैसे तत्वों का भी इस्तेमाल किया गया है। 
 
कई विदेशियों ने दिखाई रुचि

संस्कृत भाषा में ही बौद्ध, जैन आदि के धार्मिक ग्रंथ हैं। इस वजह से कई देशों में संस्कृत भाषा सीखने की मांग बढ़ रही है। दुनिया भर के कई विश्वविद्यालयों में जहां संस्कृत पढ़ाई जाती है। ऐसी जगहों पर भी लिटिल गुरु ऐप से काफी मदद मिल सकेगी। इससे इन विश्वविद्यालयों में छात्रों और अन्य लोगों को जो संस्कृत सीखने की इच्छा रखते हैं, उनकी मदद करेगा।
 
संस्कृत सीखने को इच्छुक रहते हैं विदेशी

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद को दुनिया भर से संस्कृत सीखने के लिए आवेदन प्राप्त होते रहे हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने आशा व्यक्त की है कि यह ऐप संस्कृत के प्रचार-प्रसार में और उसे लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?
दुबई में सीक्रेट शादी, पाकिस्तान कनेक्शन और 17 बैंक अकाउंट-क्या है असम के मनी लॉन्ड्रिंग की कहानी?