वन चाइना पॉलिसी के समर्थन में फ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रां बोले-हम अमेरिका की जागीर नहीं, यूरोप कम करे अमेरिकी आत्मनिर्भरता, ताइवान मुद्दे पर चीन सही

Published : Apr 13, 2023, 05:19 PM IST
macron

सार

मैक्रां ने कहा कि यूरोप को अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। हमें ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव में घसीटे जाने से बचना चाहिए।

Emanuel Macron slams America for world disputes: वन चाइना पॉलिसी की चीन की रणनीति पर अमेरिका के समर्थक देशों में भी फूट पड़नी शुरू हो गई है। फ्रांस ने ताइवान मुद्दे पर अमेरिका का साथ छोड़ते हुए चीन का समर्थन किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि ताइवान को लेकर उनका स्टैंड साफ है। चीन की वन चाइना पॉलिसी के समर्थन में फ्रांस है। अमेरिका सहयोगी होने का मतलब उसका जागीरदार होना नहीं होता है। हम अपनी पॉलिसी तय करने में सक्षम हैं और निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र। इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि वह चीन में दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। ताइवान में यथास्थिति को लेकर फ्रांस का पूरा समर्थन है। हम चीन की वन चाइन पॉलिसी का पूरी तरह समर्थन करते हैं।

तीन दिन की चीन यात्रा पर गए थे मैक्रां, अमेरिका पर आत्मनिर्भरता कम करने का दिया था संकेत

बीते पांच अप्रैल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां तीन दिनों की चीन यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी। दोनों देशों ने ट्रेड, इकोनॉमी सहित ताइवान विवाद पर भी बातचीत की थी। मीटिंग के बाद मैक्रां ने अमेरिका पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करने के साथ यूरोप को नसीहत भी दी थी। मैक्रां ने कहा कि यूरोप को अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। हमें ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव में घसीटे जाने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूरोप हमेशा उन लड़ाइयों में फंस जाता है जो उसकी है भी नहीं। इस वजह से हम कभी भी अपने रणनीतिक हितों को देखते हुए फैसले नहीं ले पाते हैं। यूरोप के लीडर्स को ये सोचना चाहिए कि ताइवान से जुड़े विवाद को और बढ़ाना हमारे हित में नहीं है। इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि हम यूक्रेन में भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते। ऐसे में हम ताइवान से ये किस बल पर दावा करते हुए कहेंगे कि अगर कुछ गलत होता है तो हम उनके लिए मौजूद रहेंगे। ये सिर्फ तनाव बढ़ाने का तरीका है।

यह भी पढ़ें:

बीबीसी इंडिया केस में ED की एंट्री: FEMA के तहत केस हुआ दर्ज, फॉरेन करेंसी के उल्लंघन का है न्यूज ब्रॉडकास्टर पर आरोप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह