19 साल बाद जेल से बाहर आया सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल ने डिपोर्ट किया फ्रांस

Published : Dec 23, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Dec 23, 2022, 07:06 PM IST
19 साल बाद जेल से बाहर आया सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल ने डिपोर्ट किया फ्रांस

सार

कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) 19 साल बाद शुक्रवार को नेपाल की जेल से बाहर आया। नेपाल ने उसे फ्रांस डिपोर्ट कर दिया है। उसपर नेपाल में अगले 10 साल तक प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

काठमांडू। 'बिकनी किलर' नाम से कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 19 साल नेपाल की जेल में बंद रहने के बाद शुक्रवार को बाहर निकला। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसे उम्र के आधार पर हिरा कर दिया था। शुक्रवार को चार्ल्स जेल से बाहर आया। इसके बाद नेपाल की सरकार ने उसे फ्रांस डिपोर्ट कर दिया। वह फ्रांस का नागरिक है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता फनींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि शोभराज को अगले दस वर्षों के लिए नेपाल में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने किया था रिहा
21 दिसंबर को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज को रिहा कर दिया है। जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की पीठ ने शोभराज की रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट ने उसकी उम्र के आधार पर उसकी रिहाई का आदेश दिया था। शोभराज हत्या, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था। उसे 2003 में नेपाल की यात्रा के दौरान दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई के 15 दिनों के भीतर उसे देश से बाहर भेजने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें- शोभराज को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी की कहानी, महिला की लाश देख तय किया बनूंगा डिटेक्टिव, इसी ने की थी हत्या

19 साल से जेल में बंद था शोभराज
शोभराज 19 साल से नेपाल की जेल में बंद था। उसपर भारत, थाईलैंड, तुर्की, नेपाल और ईरान में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। शोभराज के पिता भारतीय और मां वियतनामी थी। उसपर नेपाल में दो पर्यटकों अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनजिच और उसकी कनाडाई प्रेमिका लॉरेंट कैरिएर की हत्या करने का आरोप लगा था। नेपाल की कोर्ट ने शोभराज को 21 साल जेल की सजा दी थी। उसे काठमांडू की सेंट्रल जेल में कैद कर रखा गया था। 

यह भी पढ़ें- पेरिस में शूटआउट: अंधाधुंध फॉयरिंग में कम से कम दो लोगों की मौत, कई घायल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS