अर्श दल्ला से गोल्डी बरार तक, कनाडा में हैं ये 7 गैंगस्टर, भारत ने भेजी लिस्ट

Published : Oct 16, 2024, 01:47 PM ISTUpdated : Oct 16, 2024, 01:50 PM IST
Goldy Brar

सार

भारत ने कनाडा को 7 गैंगस्टरों की लिस्ट सौंपी है जो कनाडा में छिपे हुए हैं और आतंकवाद से लेकर हिंसा तक कई घटनाओं में शामिल हैं। इनमें गोल्डी बरार, संदीप संधू और अर्शदीप गिल जैसे कुख्यात नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के संबंध बिगड़े हुए हैं। इस बीच भारत ने कनाडा को 7 गैंगस्टरों की लिस्ट भेजी है। ये कनाडा में छिपे हुए हैं। भारत ने कहा कि ये गैंगस्टर आतंकवाद से लेकर हिंसा तक कई घटनाओं में शामिल थे। उनके अपराधों और कनाडा में उनके ठिकानों के बारे में सबूत देने के बाद भी कनाडा की सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

1- गोल्डी बरार

गोल्डी बरार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। इस गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। गोल्डी बरार हत्या, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे अपराधों में शामिल रहा है। वह 2022 में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह होसेवाला और कांग्रेस नेता गुरलाल पर्लौन की हत्या में भी शामिल है। उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

2-संदीप सिंह संधू

गैंगस्टर संदीप सिंह संधू ऊर्फ अर्श दल्ला प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का सदस्य है। वह पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल है। संदीप पाकिस्तान स्थित खालिस्तान आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे और अन्य आईएसआई गुर्गों के संपर्क में है। उसने 1980 के दशक में पंजाब में आतंकवाद से लड़ने वाले कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की हत्या की थी। संदीप सिंह को कनाडा की सीमा सेवा एजेंसी में बड़ा पद मिला है।

3- अर्शदीप सिंह गिल

अर्शदीप सिंह गिल खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य है। वह सिख चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर का प्रमुख सहयोगी था। गिल टारगेट किलिंग , जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। उसके साथियों ने नवंबर, 2020 में डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या की थी।

4-चरणजीत सिंह

चरणजीत सिंह 9 साल पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भागा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अर्शदीप सिंह का सहयोगी है।

5-रमनदीप सिंह

रमनदीप सिंह जयपाल भुल्लर गिरोह का सदस्य है। हत्या और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा रमनदीप युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर उन्हें अपराध की दुनिया में फंसाने का भी काम करता है।

6- लखबीर सिंह

लखबीर सिंह 30 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी है। उसने 2 RPG हमले कराए थे। उनमें से एक मोहाली में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर हुआ था। उसपर अगस्त 2022 में पंजाब पुलिस के एसआई दिलबाग सिंह की कार के नीचे IED लगाने का भी आरोप है।

7-गुरपिंदर सिंह

गुरपिंदर सिंह हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली से जुड़े आठ मामलों में आरोपी है। वह हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा था।

यह भी पढ़ें- भारत पर कनाडा ने लगाया एक नया आरोप, क्या लगेंगे प्रतिबंध?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ
फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'