डिजिटल गवर्नेंस में दुनिया के लिए आदर्श है भारत, अरबों लोगों को मिल रहा लाभ: राजीव चंद्रशेखर

Published : Jul 10, 2024, 07:11 PM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 07:17 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने लंदन में आयोजित "बदलती विश्व व्यवस्था में ब्रिटेन का भविष्य" विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल गवर्नेंस में दुनिया के लिए आदर्श है।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने लंदन में आयोजित "बदलती विश्व व्यवस्था में ब्रिटेन का भविष्य" विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल गवर्नेंस में दुनिया के देशों के लिए आदर्श है। भारत में अरबों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि शासन में डिजिटलीकरण का सबसे अच्छा उदाहरण भारत में अरबों नागरिकों को डिजिटल पहचान दस्तावेज देना है। इससे सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे मदद पहुंचा रही है। 2014 के बाद से 10 साल में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों से भारत को एक काम नहीं करने वाली सरकार से एक कुशल सरकार में बदलने में मदद मिली है।

दूसरे लोकतांत्रिक देश भी अपना सकते हैं भारत जैसा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "1.2 बिलियन से अधिक भारतीयों के लिए डिजिटल पहचान हमारी सरकारी संरचना का मूल है। इसने कई मायनों में भारत की कहानी बदल दी है। 2014 से पहले अधिकांश एशियाई देशों के बारे में आम कहानी यह भी थी कि वे अपने लोगों को कुछ नहीं दे सकते। 2014 के बाद जब हमने टेक्नोलॉजी को अपनाया तो कहानी बदल दी। भारत ने सफलतापूर्वक अपना डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा स्थापित किया है। इसे दूसरे लोकतांत्रिक देश भी अपना सकते हैं।"

 

 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में जलसंकट पर बोले राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस ने 65 साल में सिर्फ 4 करोड़ खास परिवारों को पानी दिया

सम्मेलन में टोनी ब्लेयर ने राजीव चंद्रशेखर की अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए खूब सराहना की। लॉर्ड विलियम हेग के साथ दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने डिजिटल शासन प्रणाली की स्थापना के लिए राजीव चंद्रशेखर द्वारा की गई पहल और नेतृत्व का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं भी गुजारा भत्ता की हकदार, हर धर्म के लिए कानून एक

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच