41 साल बाद किसी भारतीय पीएम का ऑस्ट्रिया दौरा, हिन्दुस्तानी प्रवासियों से मिले पीएम मोदी

Published : Jul 10, 2024, 03:17 PM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 11:19 PM IST
pm modi austria

सार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। ऐसा 41 साल बाद हो रहा है कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया विजिट पर आया हो। पीएम मोदी आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के साथ यहां भारतीय प्रवासियों से भी मिले।  

वर्ल्ड न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कार्ल नेहमार ने पीएम मोदी का वार्म वेलकम किया। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने पीएम मोदी से गले लगकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर बधाई दी। खास बात ये है कि 41 साल बाद भारत से कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर आया है। इस दौरे के खास मायने हैं। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को बढ़ावा देना है। वहीं, पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे के दौरान भारतीय प्रवासियों से भी मिले। 

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलेन से मिले पीएम मोदी
ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कार्ल नेहमार ने कहा कि यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है कि भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ऑस्ट्रिया आए हैं। पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा है। उम्मीद है कि पीएम मोदी के साथ हमारी वार्ता यादगार रहेगी। हम आर्थिक और राजनीतिक तमाम मुद्दों पर खुलकर विचारों का आदान प्रदान कर सकेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलेन से मुलाकात की। उन्होंने राजीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। 

पढ़ें PM Modi Austria Visit: वियाना में पीएम मोदी का वार्म वेलकम, सम्मान में बजाया वंदेमातरम, Watch Video

41 साल में ऑस्ट्रिया आने वाले दूसरे पीएम बने मोदी
ऐसा 41 साल से अधिक समय के बाद हुआ है कि मध्य यूरोपीय राष्ट्र ऑस्ट्रिया की यात्रा पर कोई भारतीय पीएम आया हो। इतने सालों से भारत से किसी भी पीएम ने ऑस्ट्रिया का दौरान नहीं किया था। पीएम मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले वर्ष 1983 में इंदिरा गांधी ने आस्ट्रिया के वियना का दौरा किया था। इस बार की यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी साथ गए हैं।

भारतीय प्रवासियों से मिले मोदी
ऑस्ट्रिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी विदेशी प्रमुखों से मुलाकात और बातचीत करने के साथ ही भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों से अपने मन की बात की। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान का बजट जून में क्यों आता है? वजह हैरान कर देगी
US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी