प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं। यहां वियाना पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री कार्ल नेहमार ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही स्वागत में वंदेमातरम गीत भी प्ले किया गया।  

वर्ल्ड न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद अब ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी मंगलवार देर रात वियाना पहुंचे जहां उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनका ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कार्ल नेहमार ने पूरे उस्ताह के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे को आर्थिक और राजनीतिक संबंधों और मजबूत करने वाला बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम कार्ल हार्न ने ली सेल्फी और कही ये बात
वियाना पहुंचे पीएम मोदी से मिलकर चांसलर कार्ल नेहमार भी काफी उत्साहित नजर आए। पीएम को रिसीव करने के साथ उन्होंने कहा कि आपका ऑस्ट्रिया आना हमारे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

ऑस्ट्रिया की आर्मी ने दी सलामी
पीेएम मोदी के ऑस्ट्रिया पहुंचने पर वहां की आर्मी ने पीएम मोदी के स्वागत में सलामी दी। इस दौरान मिलिट्री बैंड बजाकर उनका वियाना में वेलकम किया गया। पीएम मोदी का ऑस्ट्रिया विजिट देश के साथ राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से संबंधों को और मजबूत करना है। यहां वह भविष्य में आर्थिक संबंधों के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे।

Scroll to load tweet…

भारत के पीएम के स्वागत में वंदेमातरम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियाना पहुंचे तो यहां उनका शानदार वेलकम किया गया। इस दौरान पीएम मोदी और भारत के सम्मान में वंदेमातरम गीत भी बजाया गया। यह सुन पीए्म मोदी भी काफी खुश हो गए। पीएम मोदी आज विभिन्न मुद्दों पर ऑस्ट्रिया के पीएम के साथ चर्चा करेंगे।

Scroll to load tweet…