रूस ग्लोबल पेमेंट सिस्टम SWIFT से बाहर, रूस के अमीरों व उनके परिवारों का गोल्डेन पासपोर्ट्स भी छीनेगा

इन प्रतिबंधों से धनी रूसियों और उनके परिवारों के लिए गोल्डन पासपोर्ट को भी समाप्त कर देगा। साथ ही प्रतिबंध उनको लक्षित कर सकेगा जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का समर्थन करते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2022 1:17 AM IST

बर्लिन। यूक्रेन पर हमला करने पर रूस पर तीसरा प्रतिबंध लगा दिया गया है। जर्मनी और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों ने रूस को ग्लोबल पेमेंट सिस्टम SWIFT से बाहर कर दिया है। जर्मन सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के दबाव के लिए तीसरा प्रतिबंध लगाया गया है। 

रूस के केंद्रीय बैंक की क्षमता को भी सीमित किया जाएगा

संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, इटली, ग्रेट ब्रिटेन और यूरोपीय आयोग के साथ सहमत प्रतिबंधों में रूबल का समर्थन करने के लिए रूस के केंद्रीय बैंक की क्षमता को सीमित करना भी शामिल है।

रूसी धनाड्यों का गोल्डेन पासपोर्ट होगा समाप्त

इन प्रतिबंधों से धनी रूसियों और उनके परिवारों के लिए गोल्डन पासपोर्ट को भी समाप्त कर देगा। साथ ही प्रतिबंध उनको लक्षित कर सकेगा जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर और इस तरह यूरोपीय शांति व्यवस्था पर अपने हमले को समाप्त नहीं करता है, तो देशों ने और कदम उठाने की इच्छा पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: रूस ने दी पूर्वी यूक्रेन अलगाववादी गणराज्यों Donetsk और Lugansk को दो स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता 

पुतिन और उनके विदेश मंत्री को यूरोपियन यूनियन ने किया प्रतिबंधित

यूरोपियन यूनियन (European Union) ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण (Russia's invasion of Ukraine) के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यूनियन के विदेश नीति के चीफ जोसप बोरेल (Josep Borrell) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंध वाले लोगों की सूची में इन दोनों प्रमुखों को रखा गया है। बोरेल ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित दुनिया में एकमात्र नेता सीरिया से असद, बेलारूस से लुकाशेंको और अब रूस से पुतिन हैं।

अमेरिका समेत कई देशों ने पुतिन व विदेश मंत्री पर प्रतिबंध में साथ

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाने में अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ है। इसके अलावा कई अन्य देशों ने भी प्रतिबंध लगा दिया है।

पुतिन की संपत्तियों को फ्रीज करने पर भी सहमति

यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के अपने फैसले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:

रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सहयोगियों संग वीडियो बनाया, बोले-हम अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे

यूक्रेन का दावा: जवाबी हमले में रूस के 2800 सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह

नागरिक अधिकारों के उल्लंघन में रूस का Facebook पर सेंसरशिप की चाबुक, अमेरिकी दिग्गज कंपनी को बड़ा झटका

Read more Articles on
Share this article
click me!