रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मनी ने दे डाली ड्रैगन को चेतावनी, क्या है पूरा मामला?

Published : Mar 02, 2023, 03:49 PM ISTUpdated : Mar 02, 2023, 04:38 PM IST
German chancelor

सार

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मनी का चीन पर सख्त रवैया सामने आया है। यहां जर्मनी ने चीन को सीधे चेतावनी दी है। साथ ही जर्मनी ने चीन को चेताया और कहा कि चीन पुतिन को हथियार न भेजे।

बर्लिन. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मनी का चीन पर सख्त रवैया सामने आया है। यहां जर्मनी ने चीन को सीधे चेतावनी दी है। साथ ही जर्मनी ने चीन को चेताया और कहा कि चीन पुतिन को हथियार न भेजे।

सदन में क्या बोले ओलाफ स्कोल्ज

जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने गुरुवार को चीन से अपील की है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस की मदद न करे। साथ ही उन्हें हथियार सप्लाई न करे। साथ ही जर्मन चांसलर ने कहा है कि रूस को सेना वापस लेने पर विचार करने के लिए कहना चाहिए।

जर्मनी की संसद में दिया भाषण

जर्मनी की संसद में भाषण के दौरान चांसलर ओलाफ ने कहा कि यह बेहद निराश करने वाली बात है। उन्होंने कड़े शब्दों में चीन को संदेश देते हुए कहा है कि चीन अपने प्रभाव का इस्तेमाल रूस की सेना वापसी के लिए करे और किसी भी तरह के हथियार रूस को न भेजे।

एंटोनी ब्लिंकन ने रूस पर लगाए आरोप

इधर, अमेरिका के स्टेट सचिव एंटोनी ब्लिंकन ने रूस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने मानवधिकार परिषद में एक भाषण के दौरान रूस पर घरेलू आलोचकों को दबाने का आरोप लगाया। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध में संयुक्त राष्ट्र से अनिवार्य जांच करने की अपील की है।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Asian Games 2026: 26 सितंबर को भारत के कितने मेडल? Lakshya Sen, Kabaddi, Shooting समेत देखें पूरा शेड्यूल
Air Force One: ट्रंप के विमान से CNN बाहर, Air Force One में जगह न मिलने पर फिर बढ़ा विवाद