गैर लोकतांत्रिक दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते..कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने दिया लेक्चर; जानें और क्या कहा?

Published : Mar 02, 2023, 10:35 AM ISTUpdated : Mar 02, 2023, 10:47 AM IST
rahul gandhi cambridge speech

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने सभी कैम्ब्रिज स्कॉलर्स के सामने अपनी बात रखी।

लंदन. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने सभी कैम्ब्रिज स्कॉलर्स के सामने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में मैन्युफैक्चरिंग शिफ्टिंग चीन में होने से एक गुस्से का माहौल है। इस पर तुरंत ध्यान देने और संवाद करने की जरुरत है।

राहुल गांधी ने यह बात यूनिवर्सिटी के जज बिजनेस स्कूल डिपार्टमेंट में कही। इस भाषण का विषय था- कैसे 21वीं सेंचुरी में सुनना सीखें। राहुल गांधी ने अपने भाषण में आर्ट ऑफ लिसनिंग यानी सुनने की कला पर फोकस रखा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नए तरह की सोच को प्रमोट करना एक लोकतांत्रिक माहौल तैयार करना है। सुनने की कला एक बेहद शक्तिशाली तरीका है।

राहुल ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हम अब ऐसा ग्रह का खर्च नहीं उठा सकते जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था तैयार न कर सके। इसके अलावा राहुल ने कहा कि हम नए तरीके से सोचने पर विचार करना होगा। हमें लोकतांत्रिक माहौल तैयार करने पर ध्यान देने की जरुरत है।

 

भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र

राहुल ने अपने भाषण में भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 4 हजार km की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने 12 राज्य का दौरा किया। यह यात्रा सितंबर 2022 से शुरु होकर जनवरी 2023 तक चली। उनका मकसद देश में बढ़ते पक्षपात, बेरोजगारी और असमानता पर ध्यान दिलाना था। उन्होंने एमबीए स्टूडेंट से कहा कि यात्रा एक जर्नी या तीर्थ यात्रा है। यह हमें खुद को कम और दूसरों को सुनना सिखाती है।

इनसे भी करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी एक हफ्ते यूके की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।साथ ही भारतीय प्रवासी सम्मेलन को भी राहुल गांधी लंदन में संबोधित करेंगे।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच