
वर्ल्ड न्यूज। आपने कई सारे विश्व रिकॉर्ड के बारे में आपने सुना होगा। घाना के 29 वर्षीय एक छात्र अबुबकर ताहिरू पेड़ों के प्रति अपने लगाव के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताहिरू ने एक घंटे में सबसे ज्यादा 1,123 पेड़ों को अपनी बांहों में भरकर गले लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस अनोखे रिकॉर्ड की बदौलत अबुबकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है।
प्रति मिनट 19 पेड़ों को गले लगाया
अमेरिका के अलबामा में टस्केगी राष्ट्रीय वन में अबुबकर ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड को बनाते समय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे साझा किया। यह सिर्फ जंगल की सैर मात्र नहीं थी। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए अबुबकर को प्रति मिनट जंगल क्षेत्र में करीब 19 पेड़ों को गले लगाने की स्पीन बनाए रखनी थी। इसके साथ ही पेड़ को पूरी तरह से गले लगाना भी जरूरी था। इसमें दोनों हाथों का पेड़ के चारों ओर लिपटा होना जरूरी होता था।
गले लगने के दौरान पेड़ों को नुकसान न हो
रिकॉर्ड बनाने के लिए कई सख्त नियम भी थे। जैसे की किसी भी पेड़ को बार-बार गले नहीं लगाना है। गले लगाने के दौरान किसी भी पेड़ को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। यह विश्व रिकॉर्ड प्रकृति के प्रति मनुष्य के प्रेम को दर्शाने के साथ चेहरे पर मुस्कुराहट भी लाता है। बताते हैं कि अबूबकर बचपन से ही प्रकृति प्रेमी था। पेड़-पौधों की देखभाल में उसका मन लगता था।
देखें वीडियो
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।