16 साल की ग्रेटा ने फिर दी धमाकेदार स्पीच, दुनियाभर के नेताओं को दिया खुला चैलेंज

स्वीडन की चर्चित पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने शुक्रवार को पर्यावरण रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर लंबे समय तक आवाज उठाने के लिए युवाओं को पीछे नहीं हटना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2019 3:03 PM IST

डेनवर. स्वीडन की चर्चित पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने शुक्रवार को पर्यावरण रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर लंबे समय तक आवाज उठाने के लिए युवाओं को तैयार रहना चाहिए और पीछे नहीं हटना चाहिए।

थनबर्ग ने कहा कि वह और उनके साथी युवा कार्यकर्ता पर्यावरण को बचाने के वास्ते कदम उठाने के लिए सत्ता के आगे नहीं गिड़गिड़ाएंगे क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि नेता लोग उन सबको नजरअंदाज करते रहेंगे। थनबर्ग (16) ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘बल्कि, हम उन्हें बताएंगे कि अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो हम करेंगे।’’

Latest Videos

प्लास्टिक के खिलाफ प्रदर्शन को संबोधित करने पहुंची थीं ग्रेटा
प्रांत की राजधानी के निकट सिविक सेंटर पार्क के पास उपस्थित हजारों लोगों की भीड़ को उन्होंने करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। रैली में कोलोराडो की आठ वर्षीया कार्यकर्ता माधवी चित्तूर कार्यकर्ता भी थी, जिसने प्लास्टिक के खिलाफ प्रांत में अभियान छेड़ा है।

थनबर्ग ने पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ नहीं करने और विज्ञान को नजरअंदाज करने पर एक बार फिर नेताओं को झकझोरा। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र में अपने चर्चित संबोधन की तरह उन्होंने फिर कहा ‘‘आपकी हिम्मत कैसे हुई।’’ रैली में शामिल लोगों ने भी उनके वाक्य को दोहराया।

यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh