मार्च के अंत में रॉयल परिवार से अलग होंगे हैरी और मेगन, उससे पहले लेंगे अपने अंतिम शाही कार्यक्रम में हिस्सा

Published : Mar 09, 2020, 03:15 PM ISTUpdated : Mar 09, 2020, 03:17 PM IST
मार्च के अंत में रॉयल परिवार से अलग होंगे हैरी और मेगन, उससे पहले लेंगे अपने अंतिम शाही कार्यक्रम में हिस्सा

सार

ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स वेस्टमिंस्टर अबे में राष्ट्रमंडल दिवस समारोह में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगे। मार्च के अंत में अपनी शाही उपाधियां छोड़ने से पहले यह उनका आखिरी औपचारिक कार्यक्रम होगा।

लंदन. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन लंदन में होने वाले एक कार्यक्रम में आखिरी बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ औपचारिक कार्यक्रम में शाही परिवार के सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।

मार्च के अंत में छोड़ देंगे शाही उपाधियां

ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स वेस्टमिंस्टर अबे में राष्ट्रमंडल दिवस समारोह में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगे। मार्च के अंत में अपनी शाही उपाधियां छोड़ने से पहले यह उनका आखिरी औपचारिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद वह महारानी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और कनाडा में नया एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन शुरू करेंगे।

हैरी और मेगन ने जनवरी में शाही भूमिकाएं छोड़ने की घोषणा कर राज परिवार को चौंका दिया था।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2 रुपए वाला Parle-G बिस्किट यहां मिलता है 23 हजार में! हालात जानकर चौंक जाएंगे
Princess Leonor: कौन हैं ये 20 साल की प्रिंसेस, जो स्पेन पर राज करने जा रही हैं