बगदाद में 4 दिन से सड़कों पर अड़े हैं लोग, गोलीबारी; PM ने हाथ जोड़कर कहा- घर चले जाइए

Published : Oct 04, 2019, 04:26 PM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 04:52 PM IST
बगदाद में 4 दिन से सड़कों पर अड़े हैं लोग, गोलीबारी; PM ने हाथ जोड़कर कहा- घर चले जाइए

सार

इराकी पुलिस ने बगदाद में अशांति के चौथे दिन प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां। खराब सार्वजनिक सेवाओं के चलते वहां विरोध जारी है।  



बगदाद: इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले चार दिनों से राजधानी बगदाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गोलीबारी की। इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी ‘‘जायज मांगों’’ पर विचार किया गया है।

एक संवाददाता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हवा में नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

मंगलवार से चल रहा है प्रदर्शन

मंगलवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में, हजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए। इनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।

बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान की फिर इंटरनेशनल बेइज्जती, सऊदी अरब ने 24000 भिखारियों को देश से निकाला
PNS Ghazi : 54 साल बाद पाकिस्तान को मिली वो पनडुब्बी जिसे भारत ने डुबोया था...