श्रीलंका में 300 रु. किलो बिक रहा आटा, एक कप चाय 100 रु. की और सिलेंडर का रेट तो पूछिए मत...

Published : Jul 12, 2022, 06:03 PM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 07:47 PM IST
श्रीलंका में 300 रु. किलो बिक रहा आटा, एक कप चाय 100 रु. की और सिलेंडर का रेट तो पूछिए मत...

सार

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। खाने-पीने की चीजें बेतहाशा बढ़ रही हैं। मंगलवार रात से श्रीलंका में 450 ग्राम के ब्रेड के पैकेट की कीमत में 20 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा वहां एक किलो आटे की कीमत 300 रुपए किलो तक पहुंच गई है। 

Sri Lanka Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कीमतें आसमान छू रही हैं। मंगलवार रात से श्रीलंका में 450 ग्राम के ब्रेड के पैकेट की कीमत में 20 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरे तरह की बेकरी के दाम भी 10 रुपए बढ़ जाएंगे। ऑल सीलोन बेकरी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जयवर्धने के मुताबिक, ये फैसला श्रीलंका में एक किलोग्राम आटे की कीमत में 32 रुपए की बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। 

श्रीलंका में 300 रुपए किलो हुआ आटा : 
जयवर्धने के मुताबिक, पहले एक किलोग्राम गेहूं का आटा बाजार में 84.50 रुपए की कीमत पर मिलता था। यही आटा अब बाजार में 300 रुपए किलो से भी ज्यादा में बेचा जा रहा है। जयवर्धने ने कहा कि डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए का मूल्य 400 रुपए से ज्यादा नहीं है। लेकिन लोकल मार्केट में आटे की कीमत बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो यानी 400% तक बढ़ गई है। 

1 कप चाय 100 रुपए की : 
श्रीलंका में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे देश के 2.2 करोड़ लोगों का जीना दुश्वार होता जा रहा है। हालात ये हैं कि श्रीलंका में 1 कप चाय भी अब 100 रुपए की मिल रही है। अगर भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो भी ये कीमत करीब 25 रुपए है। भारत का एक रुपया श्रीलंका के करीब चार रुपए (3.95 रुपए) के बराबर है। श्रीलंका में मिल्क पाउडर 1900 रुपए किलो, दाल 420 रुपए किलो और एक अंडा 30 रुपए का मिल रहा है। 

500 रुपए किलो चावल, सिलेंडर 4 हजार रुपए का : 
श्रीलंका में महंगाई के चलते चावल की कीमत 500 रुपए किलो तक पहुंच गई है। वहीं खाना पकाने वाली रसोई गैस का सिलेंडर 4119 रुपए में मिल रहा है। इतना ही नहीं सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। श्रीलंका में आलू 220 रुपए किलो, प्याज 200 रुपए किलो, मिर्च 700 रुपए किलो,  टमाटर 150 रुपए किलो पहुंच गया है। इसके अलावा दूध के दाम 270 रुपए लीटर हैं। इसके अलावा पेट्रोल 254 रुपए और डीजल 176 रुपए लीटर बिक रहा है। 

ये भी देखें : 

श्रीलंका में काम-धंधा चौपट! पेट्रोल 420 और डीजल मिल रहा 400 रुपए लीटर, देखिए बदहाली की 10 बोलती तस्वीरें

गरीबी में आटा गीला: श्रीलंका जैसे संकट से बचने पाकिस्तान बंद कर सकता है सब्सिडी, जानिए क्या हो चुका है हाल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत, वजह क्या-Signal Fail या Human Error?
Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 65 से ज्यादा की मौत..मची अफरातफरी