पाकिस्तान में होली: सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे लोग तस्वीेरें और वीडियो, पढ़ें कुछ कमेंट्स

Published : Mar 18, 2022, 07:30 AM IST
पाकिस्तान में होली: सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे लोग तस्वीेरें और वीडियो, पढ़ें कुछ कमेंट्स

सार

होली(Holi Festival 2022) एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें आमतौर पर हर धर्म के लोग शामिल होकर मस्ती के रंग उड़ाते हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें शेयर हो रहे हैं, जिनमें हिंदुओं के साथ इस खुशी में मुस्लिम लोग भी शामिल हैं। देखिए कुछ वीडियो और तस्वीरें...

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.होली(Holi Festival 2022) एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें आमतौर पर हर धर्म के लोग शामिल होकर मस्ती के रंग उड़ाते हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें शेयर हो रहे हैं, जिनमें हिंदुओं के साथ इस खुशी में मुस्लिम लोग भी शामिल हैं। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। आजादी के बाद से उनकी संख्या लगातार घट रही है। एक सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में अब सिर्फ 2% यानी 75 लाख हिंदू आबादी रह गई है।

यह भी पढ़ें-Holi 2022: मजा ना बन जाए सजा, इस तरह होली पर सुरक्षित रखें अपने महंगे फोन और गैजेट्स

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की होली...
पहली तस्वीरPMLN Minorities(अल्पसंख्यक) के twitter पेज पर शेयर की गई है। ये हैं केसूमल खील दास(Kesoo Mal Kheeal Das)। दास पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मेंबर हैं। उन्होंने लिखा-#होली का त्यौहार आ गया है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर पाकिस्तान में हिंदू समुदाय और दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों के लिए खुशी लाए। #HappyHoli, उत्सव का आनंद लें। दूसरी तस्वीर कराची के रहने वाले आमिर शेख ने शेयर करते हुए केसूमल को बधाई दी है।

एक यूजर Team Sarwar(@TeamSarwar) ने tweet करके लिखा-हमारे #हिन्दू समाज को #होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता और वैध अधिकारों को सुनिश्चित करके खुद को अल्पसंख्यकों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में साबित किया है।

यह वीडियो पाकिस्तान के सिंध का है, जहां प्री-होली सेलिब्रेशन हुआ। हिंदुओं की खुशियों में पाकिस्तानी मुस्लिम भी शामिल हुए। 

pic.twitter.com/hGqeuWyctX

pic.twitter.com/5FLi6NxIEV

यह भी पढ़ें-Holi 2022: होली पर इस गांव में नहीं आते दामाद, अगर आए तो उनके साथ किया जाता है अनोखा सलूक

पाकिस्तान के पूर्व सांसद और गुल एम खान जखरानी(Gul M Khan Jakhrani) ने यह फोटो शेयर करके लिखा-#पाकिस्तान की प्यारी मातृभूमि सहित दुनिया भर के हिंदू समुदाय को #Holi2022 की बधाई, सभी #PPPFamily की ओर से संपूर्ण मानवता के लिए सुख और समृद्धि की आशा करते हुए शुभकामनाएं।

 

मानवाधिकार कार्यकर्ता और रिसर्चर नूर(NOOR) ने अपने twitter(@noor_zahraali) पर लिखा-हम पाकिस्तान के हिंदू समुदाय को #होली की बधाई देते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में रंगों का त्योहार मनाया। हम उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं। #होली की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें-Holi 2022: मथुरा और काशी की होली देखी अब देखिए दुनिया में कहां कैसे मनाया जाता है रंगों का त्योहार?

पाकिस्तान के जानेमाने राजनीतिज्ञ सरदारज़ादा बाबा गुलाम रसूल उमरानी(Sardarzada Baba Ghulam Rasool Umrani) ने tweet किया-हमारे हिन्दू समाज को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। हम #PakistanPeoplesParty में धार्मिक सद्भाव में विश्वास करते हैं और इस तरह के उत्सवों का उपयोग लोगों को करीब लाने के लिए किया जाना चाहिए। हमारे अल्पसंख्यकों ने हमेशा पाकिस्तान के लिए सकारात्मक योगदान दिया है और इंशाअल्लाह पाकिस्तान उन्हें निराश नहीं करेगा।

गैर राजनीति संगठन यूथ ऑफ पाकिस्तान ने बधाई देते हुए लिखा-YoP(Youth of Pakistan) की ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं। होली के रंग शांति और खुशी का संदेश फैलाते हैं। आओ सारे मतभेदों को भुलाकर अपनों के साथ मनाएं रंगों के इस त्योहार को।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ