ब्रिटेन में छात्रों पर भारी पड़ रही महंगाई की मार, किराया के लिए नहीं बच रहे पैसे, सड़क पर सोने को हुए मजबूर

Published : Jul 22, 2022, 01:59 PM IST
ब्रिटेन में छात्रों पर भारी पड़ रही महंगाई की मार, किराया के लिए नहीं बच रहे पैसे, सड़क पर सोने को हुए मजबूर

सार

ब्रिटेन में महंगाई 9 फीसदी बढ़ी है। इससे छात्र सड़क पर सोने को मजबूर हो गए हैं। महंगाई बढ़ने से छात्रों के भोजन का बिल भी बढ़ गया है। बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्हें तीन वक्त का खाना तक नहीं मिल रहा है। 

लंदन। रूस-यूक्रेन जंग और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के चलते भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोग इन दिनों महंगाई की मार झेल रहे हैं। महंगाई से विकसित देश भी परेशान हैं। ब्रिटेन में महंगाई 9 फीसदी बढ़ी है। इससे छात्र सड़क पर सोने को मजबूर हो गए हैं। 

भारत समेत पूरी दुनिया से छात्र पढ़ने के लिए ब्रिटेन जाते हैं। यहां रहने का खर्च काफी अधिक है। महंगाई बढ़ने के चलते बहुत से छात्रों के लिए किराया दे पाना असंभव हो गया है। इसके चलते वे सड़क पर सोने को विवश हो गए हैं। एक अनुमान के अनुसार ऐसे विदेशी छात्रों की संख्या 12 फीसदी है। बहुत से छात्र अपने दोस्तों के पास जाकर रह रहे हैं तो कई पार्ट टाइम जॉब खोज रहे हैं ताकि रहने का खर्च निकल सके। हायर एजुकेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट (हेपी) के नेशनल यूनियन ऑफ स्टूडेंट इन स्कॉटलैंड के सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

नहीं जुट रहा तीन वक्त का खाना
महंगाई बढ़ने से छात्रों के भोजन का बिल भी बढ़ गया है। बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्हें तीन वक्त का खाना तक नहीं मिल रहा है। बिजली का रेट बढ़ने से भी उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रिटेन के विश्वविद्यालय छात्रों की मदद नहीं कर रहे हैं। इसके चलते छात्र तनाव में हैं। लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के प्रो. पेट्रिक मुलरेनन ने कहा है कि सरकार को छात्रों की सहायता पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाथ और पैर से भी लाचार हुए राष्ट्रपति पुतिन! पत्रकार का ये वीडियो देखने के बाद लोग कर रहे तरह-तरह की बातें

ऐसे विदेशी छात्रों का खास परेशानी हो रही है जो परिवार के साथ हैं और उनके बच्चे भी हैं। उनके सामने बेघर होने का खतरा अधिक है। नाइजीरिया के एक छात्र के अनुसार वह छह महीने से अपने परिवार के साथ शॉर्ट-लेट आवास में था। अब उसे अपने लिए घर नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों को न केवल वर्तमान छात्रों के बीच पूर्व छात्रों और हाल के स्नातकों के बीच भी बेघरों पर शोध करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- युद्ध के मैदान में कूद पड़ा था ये TV प्रेजेंटर, कई दिनों तक बहादुरी से लड़ा और एक दिन मारा गया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
PM Modi Netherlands Visit Photos: नीदरलैंड में गूंजा 'मोदी-मोदी', भारतीयों का जोश देख दुनिया हैरान